जिस जगह स्थाई रोड बनाने के प्रशासन ने खोदा गड्ढा उसी जगह नदी में मिली अधेड़ की लाश,जांच में जुटी पुलिस….

Spread the love

राजिम: त्रिवेदी संगम नदी में मिली अधेड़ की लाश,जांच में जुटी पुलिस राजिम से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक अधेड़ की लाश मिली है। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार राजिम के त्रिवेणी संगम में एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति की लाश मिली है। सुबह नहाने गए लोगों ने लाश देखी, तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही राजिम थाना प्रभारी अमृतलाल साहू पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुुलिस ने मृतक की फोटो सर्कुलेट कर शिनाख्त में जुट हुई है। पुलिस ने जांच के फॉरेंसिक टीम को बुलाया है। मामला हत्या है या आत्महत्या यह भी पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के बाद मौत का कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि जिस जगह पर लाश मिली है। वहां लगभग 8-10 फीट गहरा है। राजिम कुंभ मेला के समय अस्थायी रोड बनाने के लिए रेत निकाला गया था। आशंका जताई जा रही है कि अधेड़ की इस गढ्डे में डूबने से मौत हुई होगी।

  • LATIF MOHAMMAD

    LATIF MOHAMMAD /PRADESH EXPRESS 24

    Related Posts

    दिनदहाड़े महिला पुलिसकर्मी के घर में घुसकर किया चोरी,नगदी और लैपटॉप लेकर हुआ रफ्फुचक्कर! आरोपी युवक की तलाश में जुटी पुलिस…

    Spread the love

    Spread the love घर के बाहर आकर किया गाली गलौज और तोड़फोड़, अलमारी में रखे 20,000 नकद और लैपटॉप लेकर फरार… सूरजपुर(राजेश सारथी की रिपोर्ट )–कोतवाली थाना क्षेत्र के माता…

    किसान कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत से भेंट कर जन्मदिन की दी बधाई….

    Spread the love

    Spread the love सूरजपुर(राजेश सारथी):- छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से किसान कांग्रेस प्रदेश संगठन की ओर से नवनिर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष विमलेश तिवारी,किसान कांग्रेस प्रदेश सचिव दीपन मानिकपुरी, राजेश पांडे, बृजेश मिश्रा,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *