धान खरीदी की तारीख में बढ़ोत्तरी, मनरेगा-एक्ट के नाम में बदलाव के खिलाफ प्रदेशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन,नेशनल हाइवे में चक्काजाम…..

Spread the love

देवभोग:- महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ संग्राम और धान खरीदी की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन और चक्काजाम किया। गरियाबंद समेत कई जिलों में राष्ट्रीय राजमार्ग और प्रमुख चौकों पर जाम लगाया गया।

▶️महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का राज्यव्यापी धरना-प्रदर्शन और चक्काजाम।

▶️मनरेगा बचाओ संग्राम और धान खरीदी की तारीख बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन।

▶️गरियाबंद सहित हर ब्लॉक में प्रदर्शन।

▶️कई जगहों पर NH और प्रमुख चौकों पर चक्काजाम से यातायात प्रभावित।

▶️कांग्रेस ने मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

गांधी जी के पुण्यतिथि पर कांग्रेस का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन….

छत्तीसगढ़ में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने “मनरेगा बचाओ संग्राम” और धान खरीदी की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर व्यापक प्रदर्शन किया। राज्य के लगभग सभी जिलों में धरना-प्रदर्शन और चक्काजाम किया गया। गरियाबंद जिले के सभी ब्लॉक में कांग्रेस ने सांकेतिक धरना और चक्काजाम किया। जिला अध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों का धान पूरा नहीं खरीद रही है। लगातार कांग्रेस द्वारा बनाए गए योजनाओं का नाम बदल खुद श्रेय लेने में लगे हुई हैं,वहीं गांधी पुण्यतिथि पर ड्राई डे घोषित नहीं किए जाने को लेकर शराब दुकाने प्रदेश भर में खुली नजर आ रहीं हैं।

ड्राई डे घोषित नहीं किए जाने का विरोध….

वहीं गांधी जी के पुण्यतिथि के अवसर पर ड्राई डे घोषित नहीं किए जाने को लेकर कांग्रेस ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र मांझी ने कहा कि हर वर्ष 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर ड्राई डे घोषित कर शराब की दुकानों को बंद रखा जाता है, ताकि गांधी जी की विचारधारा को आगे बढ़ाया जा सके और समाज में नशे के खिलाफ संदेश दिया जा सके।

जिला मुख्यालय में मानव श्रृंखला बनाकर विरोध…..

गरियाबंद के तिरंगा चौक पर कांग्रेसियों ने तख्तियां लेकर मानव श्रृंखला बनाई। मनरेगा का नाम बदलने का विरोध करते हुए धान खरीदी की तारीख बढ़ाने की मांग की गई और जल्द घेराव की चेतावनी दी। कांग्रेस ने मनरेगा में बदलाव के विरोध में सांकेतिक चक्काजाम किया। जिलाध्यक्ष सुखचंद बेसरा की अगुवाई में जिला, ब्लॉक, एवं यूथ कांग्रेस के कई नेता मौजूद रहे। जिला मुख्यालय गरियाबंद समेत देवभोग,मैनपुर,छुरा के कांग्रेसजनों ने ज्ञापन के जरिए राज्यपाल और सरकार तक मांगें पहुंचाएगी।

मांगें पूरी नहीं होने पर चरणबद्ध और उग्र आंदोलन की तैयारी….

▶️ किसानों और मजदूरों के मुद्दों को लेकर विधानसभा और सड़क दोनों पर दबाव।

निष्कर्ष…महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस का यह प्रदर्शन राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ राजनीतिक संदेश है। मनरेगा और धान खरीदी जैसे जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा।

LATIF MOHAMMAD

LATIF MOHAMMAD /PRADESH EXPRESS 24

Related Posts

जिले में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस,खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी…

Spread the love

Spread the love स्कूली बच्चों ने कला संस्कृति और देश भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम की दी प्रस्तुति,विभागों ने प्रस्तुत किए आकर्षक झांकी,अधिकारी-कर्मचारियों को किया गया सम्मानित…. गरियाबंद:- जिले में राष्ट्रीय पर्व…

बिहार की जनता ने विकास के नाम पर दिया एनडीए को ऐतिहासिक जनमत:-देवेंद्र ठाकुर…

Spread the love

Spread the love                              देवभोग::-बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को प्रचंड जीत मिली। इस जीत पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *