प्रशासन कि लापरवाही ओर सड़क हादसे में युवक कि गई जान, जिम्मेदार कौन…..?लापरवाह प्रशासन के खिलाफ युवा खोलेंगे मोर्चा….

Spread the love

देवभोग:-NH 130C के देवभोग के करचिया नाला के पास शनिवार रात को हुए सड़क हादसे में दुखद खबर निकल कर आ रही हैं, हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल हुए दोनों युवक को रायपुर रिफर किया गया था, जिनका ईलाज मेकाहरा हॉस्पिटल में जारी था, इसी बीच ईलाज के दौरान तक़रीबन 10 बजे रायपुर से दुःखद खबर निकल कर सामने आई! सड़क हादसे के शिकार विकास साव कि ईलाज के दौरान मौत हो गई हैं,मौत कि खबर सुनते ही ग्रामीणों में मातम पसर गया,और प्रशासन के खिलाफ आक्रोश हैं कि सड़क में रखे धान के ढेर वजह से युवक कि जान गई जिसके लिए 27 अक्टूबर को आवेदन देकर कार्यवाही कि मांग कि गई थी, लेकिन सुस्त और लापरवाह अधिकारीयों ने इस पर संज्ञान नहीं लिया जिसके कारण यह सडक हादसा घटित हुआ हैं!

युवाओं ने दी आंदोलन कि चेतावनी

खुटगांव के ग्रामीणों एवं युवाओं में विकास कि मौत के बाद आक्रोश व्याप्त हैं, जिसके लिए आज ज्ञापन सौप कर कार चालक एवं सड़क पर धान रखने वाले किसान पर कार्यवाही कि मांग करेंगे! युवाओं का कहना हैँ जब तक कार चालक ओर धान का ढेर रखने वाले किसान पर कार्यवाही नहीं होंगी आंदोलन तब तक जारी रहेगी!

LATIF MOHAMMAD

LATIF MOHAMMAD /PRADESH EXPRESS 24

Related Posts

धान खरीदी की तारीख में बढ़ोत्तरी, मनरेगा-एक्ट के नाम में बदलाव के खिलाफ प्रदेशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन,नेशनल हाइवे में चक्काजाम…..

Spread the love

Spread the love देवभोग:- महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ संग्राम और धान खरीदी की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन और चक्काजाम…

जिले में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस,खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी…

Spread the love

Spread the love स्कूली बच्चों ने कला संस्कृति और देश भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम की दी प्रस्तुति,विभागों ने प्रस्तुत किए आकर्षक झांकी,अधिकारी-कर्मचारियों को किया गया सम्मानित…. गरियाबंद:- जिले में राष्ट्रीय पर्व…

One thought on “प्रशासन कि लापरवाही ओर सड़क हादसे में युवक कि गई जान, जिम्मेदार कौन…..?लापरवाह प्रशासन के खिलाफ युवा खोलेंगे मोर्चा….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *