जिले में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस,खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी…

Spread the love

स्कूली बच्चों ने कला संस्कृति और देश भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम की दी प्रस्तुति,विभागों ने प्रस्तुत किए आकर्षक झांकी,अधिकारी-कर्मचारियों को किया गया सम्मानित….

गरियाबंद:- जिले में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस 26 जनवरी हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री दयाल दास बघेल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इसके बाद मुख्य अतिथि बघेल ने कलेक्टर बी.एस. उइके एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के साथ परेड का निरीक्षण किया। तत्पश्चात बघेल ने जनता के नाम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संदेश का वाचन किया। हर्ष तथा खुशहाली के प्रतीक गुब्बारे आसमान में छोड़े गये। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा शहीदों के परिजनों को शॉल और श्रीफल से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं ने छत्तीसगढ़ी संस्कृति और परंपरा तथा देशभक्ति से ओतप्रोत आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। साथ ही विभागों ने आकर्षक झांकी प्रस्तुत किए। सांस्कृतिक कार्यक्रम में उच्चतर माध्यमिक स्तर पर एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय पीपरछेड़ी प्रथम, कस्तूरबा आवासीय विद्यालय गरियाबंद द्वितीय एवं कमार आवासीय विद्यालय गरियाबंद को तृतीय पुरस्कार मिला। इसी प्रकार सांस्कृतिक कार्यक्रम में माध्यमिक स्तर पर पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास गरियाबंद को प्रथम, एंजल्स एंग्लों हायर सेकेण्डरी स्कूल गरियाबंद को द्वितीय और सरस्वती शिशु मंदिर गरियाबंद को तृतीय पुरस्कार मिला। इसके अलावा परेड कमांडर एवं सभी प्लाटूनों के कमांडरों को भी सम्मानित किया गया। इनमें परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक सनत कुमार ठाकुर, परेड कमांडर 2 आईसी निरीक्षक श्रीमती गुनेश्वरी नरेटी, मार्चपास्ट वर्ग ए में 17वी/19वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल को प्रथम, जिला पुलिस बल पुरूष को द्वितीय एवं जिला पुलिस बल महिला को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। मार्चपास्ट वर्ग बी में एसपीसी कन्या शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गरियाबंद को प्रथम, गाईड कन्या शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गरियाबंद को द्वितीय एवं सेजस बालक गरियाबंद के स्काउट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार आदिवासी विकास विभाग, कृषि विभाग, पशुधन विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, जल संसाधन, स्कूल शिक्षा एवं समग्र शिक्षा द्वारा विभागीय कार्यक्रमों को रेखाकिंत करते हुए झाँकी निकाली गई। प्रस्तुत झांकियों में समग्र शिक्षा विभाग को प्रथम, आदिवासी विभाग गरियाबंद को द्वितीय एवं वन विभाग को तीसरा पुरस्कार प्राप्त हुआ। विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित,शासकीय कार्याे में निष्ठापूर्वक दायित्वों के निर्वहन के लिए पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों सहित उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य, जिला पंचायत, शिक्षा, आयुष विभाग, महिला बाल विकास, राजस्व, वन, कृषि, उद्यानिकी, आदिवासी विकास विभाग, विद्युत, राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी शील्ड और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में वनमण्डलाधिकारी शशिगानंदन के, उप निदेशक उदंती वरूण जैन, जिला पंचायत सीईओ प्रखर चन्द्राकर, अपर कलेक्टर पंकज डाहिरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेन्द्र पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप, उपाध्यक्ष श्रीमती लालिमा ठाकुर, नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव, उपाध्यक्ष आसिफ मेमन, अनिल चन्द्राकर, सहित पत्रकारगण, गणमान्य नागरिक, आम जनता, अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली व महाविद्यालयीन छात्र-छात्रायें बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

LATIF MOHAMMAD

LATIF MOHAMMAD /PRADESH EXPRESS 24

Related Posts

धान खरीदी की तारीख में बढ़ोत्तरी, मनरेगा-एक्ट के नाम में बदलाव के खिलाफ प्रदेशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन,नेशनल हाइवे में चक्काजाम…..

Spread the love

Spread the love देवभोग:- महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ संग्राम और धान खरीदी की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन और चक्काजाम…

बिहार की जनता ने विकास के नाम पर दिया एनडीए को ऐतिहासिक जनमत:-देवेंद्र ठाकुर…

Spread the love

Spread the love                              देवभोग::-बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को प्रचंड जीत मिली। इस जीत पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *