
सूरजपुर(राजेश सारथी):- छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से किसान कांग्रेस प्रदेश संगठन की ओर से नवनिर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष विमलेश तिवारी,किसान कांग्रेस प्रदेश सचिव दीपन मानिकपुरी, राजेश पांडे, बृजेश मिश्रा, और किसान कांग्रेस समेत सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी द्वारा पूर्व कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत को उनके निवास कार्यालय अंबिकापुर में सौजन्य भेंट कर उन्हें उनके जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं किसान कांग्रेस प्रदेश संगठन की ओर से दिया गया! जिसमें प्रदेश के कांग्रेस नेताओं सहित एवं क्षेत्रीय जनता उनके जन्मदिन की बधाई देने के लिए अंबिकापुर उनके निवास कार्यालय केनाबांध में पहुंचे हुए थे, और कांग्रेस कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों में उनके जन्मदिन के अवसर पर एक नया जोश एवं उत्साह देखने को मिला और सभी ने मिलकर पूर्व कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत का जन्मदिन मनाया।

