दिनदहाड़े महिला पुलिसकर्मी के घर में घुसकर किया चोरी,नगदी और लैपटॉप लेकर हुआ रफ्फुचक्कर! आरोपी युवक की तलाश में जुटी पुलिस…

Spread the love

घर के बाहर आकर किया गाली गलौज और तोड़फोड़, अलमारी में रखे 20,000 नकद और लैपटॉप लेकर फरार…

सूरजपुर(राजेश सारथी की रिपोर्ट )–कोतवाली थाना क्षेत्र के माता कर्मा चौक में दिनदहाड़े एक महिला पुलिसकर्मी के घर में घुसकर एक युवक द्वारा चोरी और तोड़फोड़ की वारदात को अंजाम दिया गया। इस घटना से महिला पुलिसकर्मी के परिवार में दहशत का माहौल है। शिकायत पर पुलिस युवक की खोजबीन जारी है।

घर के बाहर आकर किया गाली गलौज फिर तोड़फोड़…

दरअसल, सूरजपुर में अब पुलिस ही सुरक्षित नहीं है। पुलिस विभाग में पदस्थ महिला पुलिसकर्मी ड्यूटी के बाद रात को घर में सो रही थी। उसी दौरान बीरू सिंह ग्राम तिलशिवा द्वारा घर के बाहर आकर गाली गलौज करने लगा और घर में लगे सीमेंट की सीट को तोड़ दिया। हंगामे को देख महिला पुलिसकर्मी ने पुलिस को सूचना दी। जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे,युवक को डांटकर भगा दिया।

अलमारी में रखे 20,000 नकद और लैपटॉप लेकर फरार…

इसके बाद सुबह जब पुलिसकर्मी घर पर नहीं थी, उसी दौरान घर में सो रहे बच्चे को डरा-धमकाकर के घर के भीतर घुसकर अलमारी को तोड़ा और उसमें रखे करीब 20,000 नकद और एक लैपटॉप लेकर फरार हो गया,चोरी करते समय चोर का रियलमी कंपनी का मोबाइल आलमारी के पास गिर गया था। जिसे पुलिस ने जप्ती कर लिया है, आईएमईआई नंबर से आरोपी की पहचान पुख्ता किया गया ! महिला पुलिसकर्मी ने थाने में लिखित शिकायत में बताया हैं कि बीती रात भी वही संदिग्ध युवक उनके घर के सामने आकर जमकर गाली-गलौज कर तोड़फोड़ कर रहा था और सुबह घर में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। फिलहाल पुलिस ने महिला पुलिसकर्मी की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है,और वीडियो में दिख रहे युवक की तलाश कर रही है। बहरहाल इस घटना से महिला पुलिसकर्मी दहशत में है। वहीं इस घटना के बाद सवाल उठ रहा है कि जब पुलिसकर्मी के ही घर में घुसकर इस तरह की वारदात को अंजाम दे सकता है,तो आम आदमी भला कैसे सुरक्षित रहेगा।

LATIF MOHAMMAD

LATIF MOHAMMAD /PRADESH EXPRESS 24

Related Posts

धान खरीदी की तारीख में बढ़ोत्तरी, मनरेगा-एक्ट के नाम में बदलाव के खिलाफ प्रदेशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन,नेशनल हाइवे में चक्काजाम…..

Spread the love

Spread the love देवभोग:- महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ संग्राम और धान खरीदी की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन और चक्काजाम…

जिले में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस,खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी…

Spread the love

Spread the love स्कूली बच्चों ने कला संस्कृति और देश भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम की दी प्रस्तुति,विभागों ने प्रस्तुत किए आकर्षक झांकी,अधिकारी-कर्मचारियों को किया गया सम्मानित…. गरियाबंद:- जिले में राष्ट्रीय पर्व…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *