आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब की गाड़ी पर हमला, बाल-बाल बचे विधायक साहेब….

Spread the love

रायपुर:-बेमेतरा जिले के नवागढ़ क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब आरंग विधायक एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गुरु खुशवंत साहेब की गाड़ी पर अज्ञात असामाजिक तत्वों ने अचानक हमला कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विधायक साहेब नवागढ़ में एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रायपुर स्थित निवास लौट रहे थे। लौटते समय चारभांठा ढोलिया एवं भोईनाभांठा के बीच बायपास रोड पर अचानक गाड़ी पर जबरदस्त पत्थरबाज़ी की गई। गौरतलब है कि पत्थर इतनी तेज़ी से फेंके गए कि यदि गाड़ी धीमी होती, तो सीधा कांच तोड़ते हुए पत्थर विधायक को लग सकता था। यह हमला अत्यंत गंभीर माना जा रहा है। घटना के तुरंत बाद विधायक साहेब के पर्सनल स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच प्रारंभ कर दी गई है!विधायक गुरु खुशवंत साहेब फिलहाल सुरक्षित हैं, लेकिन इस हमले ने जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

LATIF MOHAMMAD

LATIF MOHAMMAD /PRADESH EXPRESS 24

Related Posts

धान खरीदी की तारीख में बढ़ोत्तरी, मनरेगा-एक्ट के नाम में बदलाव के खिलाफ प्रदेशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन,नेशनल हाइवे में चक्काजाम…..

Spread the love

Spread the love देवभोग:- महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ संग्राम और धान खरीदी की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन और चक्काजाम…

जिले में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस,खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी…

Spread the love

Spread the love स्कूली बच्चों ने कला संस्कृति और देश भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम की दी प्रस्तुति,विभागों ने प्रस्तुत किए आकर्षक झांकी,अधिकारी-कर्मचारियों को किया गया सम्मानित…. गरियाबंद:- जिले में राष्ट्रीय पर्व…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *