
सूरजपुर(राजेश सारथी कि रिपोर्ट):- प्रतापपुर में शुक्रवार को आयोजित शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम विवादों के घेरे में रहा,एक तरफ जहां भाजपा नेताओं के दो गुटों के बीच खींचतान के चलते जनप्रतिनिधियों को उचित समान नहीं मिलने कि चर्चा जोरों पर रही, तो वहीं दूसरी ओर कार्यक्रम समापन के बाद सोशल मीडिया पर बीपीओ राकेश मोहन मिश्रा एवं शिक्षकों के बीच गाली गलौज का वीडियो वायरल होने से हंगामा मच गया शिक्षकों ने बीपीओ के खिलाफ स्थानीय विधायक से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है,बहरहाल इस पूरे मामले में स्थानीय प्रशासन और शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं! शिक्षकों ने विधायक से मुलाकात कर बीपीओ के खिलाफ कार्यवाही की मांग किया है,साथ ही स्कूलों के मर्ज से उत्पत्र समस्याओं के समाधान की अपील की है,दूसरी ओर वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं उकसाई है,जिससे प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है उक्त जानकारी सार्वजनिक होने पर स्थानीय रहवासियों और शिक्षकों की मांग है की इस मामले की निष्पक्ष जांच हो और स्कूलों में शैक्षाणिक व्यवस्था को सुचारू करने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं, विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय की भूमिका और बीपीओ के क्रियाकलापों पर भी प्रशासन को लाने की जरूरत है!
वायरल वीडियो से शिक्षकों में रोष….
वायरल वीडियो में बीपीओ राकेश मोहन मिश्रा द्वारा शिक्षकों के साथ अभद्र भाषा का उपयोग करने का दावा किया गया है,शिक्षकों का कहना है कि बीपीओ का व्यवहार अपमानजनक था, जिससे उनकी भावनाएं आहत हुई है, गुस्साए शिक्षकों ने इसकी शिकायत स्थानीय विधायक से की और कठोर कार्रवाई की मांग किया हैं,शिक्षकों का आरोप है की बीपीओ का रवैया लंबे समय से आपत्तिजनक रहा है, इस घटना ने स्थिति को और गंभीर कर दिया है! प्रदेश एक्सप्रेस 24 न्यूज़ वायरल वीडियो कि पुष्टि नहीं करता..!
साक्षर भारत कार्यक्रम बंद हुए सालों बीत गए,बीपीओ की भूमिका पर सवाल….
सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक साक्षर भारत कार्यक्रम को बंद हुए लगभग 5 साल से अधिक समय हो चुका है, इसके बावजूद बीपीओ राकेश मोहन मिश्रा जिनका मूल पद प्रतापपुर के पकनी माध्यमिक शाला में प्रधान पाठक का है, विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अधिक समय बिताते हैं सूत्रों ने दावा किया हैं कि विकासखंड परियोजना अधिकारी साक्षर भारत कार्यक्रम के दौरान था जो अब समाप्त हों चूका हैं, फिर भी बीपीओ की सक्रियता कार्यालय में लगातार बनी रहती है !
