किसानों कि समस्याओं को लेकर सीएम साय से मिलने जा रहें थे पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, पुलिस ने रास्ते से उठाया….

Spread the love

अंबिकापुर(राजेश सारथी):-अम्बिकापुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है यहां पूर्व मंत्री अमरजीत भगत को पुलिस थाने ले गई है बड़े संख्या में कांग्रेस समर्थक भी थाने पहुंच गए है और थाने के बाहर जमकर नारेबाजी करने लगे, मिली जानकारी मुताबिक मामला कमलेश्वरपुर थाने का है,जहाँ पूर्व केबिनेट मंत्री अमरजीत भगत किसानों की समस्या को लेकर सीएम साय से मिलने जा रहे थे,इसी दौरान पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोका और थाना ले जाया गया,कुछ देर तक उन्हें थाने में बठाया गया है और थाने के बाहर कोंग्रेसी कार्यकर्ताओ ने जमकर नारेबाजी किए, दरअसल मैनपाट में बीजेपी की प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हो रहा था और सीएम साय भी यहां आए हुए थे इसी दौरान किसानों की समस्या को लेकर पूर्व मंत्री अमरजीत भगत सीएम साय से मिलने के लिए मैनपाट जा रहे थे लेकिन कमलेश्वरपुर चौक के पास सुरक्षा बलों ने पूर्व मंत्री समेत उनके समर्थकों को रोक लिया और अमरजीत भगत के साथ कई समर्थकों को पुलिस थाने ले गई वहीं दूसरी ओर पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के समर्थक थाने में जमकर नारेबाजी करने लगे,कुछ देर बाद मंत्री जी को छोड़ दिया गया,जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी बंद किया !

  • LATIF MOHAMMAD

    LATIF MOHAMMAD /PRADESH EXPRESS 24

    Related Posts

    धान खरीदी की तारीख में बढ़ोत्तरी, मनरेगा-एक्ट के नाम में बदलाव के खिलाफ प्रदेशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन,नेशनल हाइवे में चक्काजाम…..

    Spread the love

    Spread the love देवभोग:- महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ संग्राम और धान खरीदी की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन और चक्काजाम…

    जिले में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस,खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी…

    Spread the love

    Spread the love स्कूली बच्चों ने कला संस्कृति और देश भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम की दी प्रस्तुति,विभागों ने प्रस्तुत किए आकर्षक झांकी,अधिकारी-कर्मचारियों को किया गया सम्मानित…. गरियाबंद:- जिले में राष्ट्रीय पर्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *