नए सत्र शुरुवात के पहले उरमाल हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी भवन का कार्य प्रारम्भ नहीं हुआ तो करेंगे आंदोलन-देवानंद राजपूत

Spread the love

देवभोग :- कहते है दो रोटी कम खाओ लेकिन अपने बच्चे को पढ़ाओ,लेकिन मैनपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत उरमाल में माता पिता को पढ़ाना चाहते है लेकिन सरकार की मंशा ही कुछ और है, पूरा मामला है आदिवासी विकासखंड मैनपुर अंतर्गत ग्राम उरमाल के हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी भवन स्वीकृति मिलने के बाद भी कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है,कार्य प्रारंभ नहीं होना वह अलग मसला दूसरी ओर पहली कक्षा से लेकर बारहवीं तक एक कैम्पस में दो पालियों में पढ़ाई हो रही है,जिससे ना तो प्राथमिक,माध्यमिक के बच्चों की ढंग से पढ़ाई हो रही है न तो हाईस्कूल की। जानकारी मुताबिक वर्ष 2023 में बिंद्रानवागढ़ शिविर में तात्कालिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपनी घोषणा में धुर्वागुड़ी और उरमाल हाई तथा हायर सेकेंडरी की नवीन भवन हेतु स्वीकृत प्रदान की,उसके बाद सरकार रहते प्रकिया आगे बढ़ी और 1.21 लाख की राशि स्वीकृति भी मिली,उसका टेंडर भी हुआ तथा ठेकेदार भी मिल गया,लेकिन कार्य आदेश नहीं मिल पाया,कुछ महीनों बाद चुनाव हुआ और इतना ही नहीं कार्य आदेश के लिए स्थानीय नेता और ग्रामीण दर-दर भटक रहे है किंतु आज तक कार्य आदेश नहीं मिल पाया जिससे अभी भी भवन निर्माण कार्य रुका हुआ है। इस पूरे मामले में युवा कांग्रेस नेता देवानंद राजपूत ने भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया है,उन्होंने कहा है कि भाजपा सरकार छात्र- छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है,दो पालियों में संचालित होने की वजह से सभी कक्षाओं के परिणाम काफी प्रभावित हुए है इस वर्ष तो 10वी का परीक्षा परिणाम में भारी गिरावट देखने को मिला और पूरे स्कूल का परीक्षा परिणाम मात्र 68% रह गया,उरमाल स्कूल जिले के टॉप स्कूलों में एक थी लेकिन राजनीति की शिकार हो गई है,इस सत्र से पहले कार्य आदेश नहीं मिल और कार्य प्रारंभ नहीं हुआ तो हम स्कूली बच्चे और पालकों के साथ आंदोलन के लिए मजबूर होंगे,जिसकी संपूर्ण जवाबदेही शासन प्रशासन की होगी।

  • LATIF MOHAMMAD

    LATIF MOHAMMAD /PRADESH EXPRESS 24

    Related Posts

    दिनदहाड़े महिला पुलिसकर्मी के घर में घुसकर किया चोरी,नगदी और लैपटॉप लेकर हुआ रफ्फुचक्कर! आरोपी युवक की तलाश में जुटी पुलिस…

    Spread the love

    Spread the love घर के बाहर आकर किया गाली गलौज और तोड़फोड़, अलमारी में रखे 20,000 नकद और लैपटॉप लेकर फरार… सूरजपुर(राजेश सारथी की रिपोर्ट )–कोतवाली थाना क्षेत्र के माता…

    किसान कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत से भेंट कर जन्मदिन की दी बधाई….

    Spread the love

    Spread the love सूरजपुर(राजेश सारथी):- छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से किसान कांग्रेस प्रदेश संगठन की ओर से नवनिर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष विमलेश तिवारी,किसान कांग्रेस प्रदेश सचिव दीपन मानिकपुरी, राजेश पांडे, बृजेश मिश्रा,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *