झोलाछाप डॉक्टरों की ईलाज के बाद एक व्यक्ति की मौत….सुशासन शिविर में शिकायत के बाद भी झोलाछाप डॉक्टर और अवैध क्लिनिक पर नहीं हुई कार्यवाही..

Spread the love

गरियाबंद(लतीफ मोहम्मद):-  मामला थाना सीटी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पेंड्रा में झोलाछाप डॉक्टरों के ईलाज के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई है। घटना 23 अगस्त 2025 शनिवार का है। परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, छिंदोला ग्राम पंचायत अंतर्गत पेंड्रा गांव के 40 वर्षीय पुरुषोत्तम ध्रुव को कोई गंभीर बीमारी नही थी, सामान्य रूप से वे स्वस्थ थे, सिर्फ बवासीर की शिकायत थी, जिसके उपचार के नाम पर अमलीपदर और ओडिसा के दो कथित डॉक्टर शनिवार को पेंड्रा आये थे। उनके साथ एक अन्य सहयोगी भी था। परिजनों के अनुसार दोपहर में ईलाज के बाद पुरुषोत्तम की हालत गंभीर हो गई। परिजन जब तक कुछ समझ पाते तब तक आगन्तुक झोलाछाप डॉक्टर वहां से निकल गये। पीड़ित पुरुषोत्तम को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित किया गया। एडिशनल एसपी जितेंद्र कुमार चंद्राकर के अनुसार थाने में प्राप्त सूचना के आधार पर मर्ग कायम किया गया है। पीएम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी।

सुशासन शिविर में शिकायत फिर भी विभाग मौन, मिलीभगत की आशंका:- देवभोग और अमलीपदर क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टरों और अवैध क्लिनिक संचालक के खिलाफ निष्टिगुड़ा सुशासन शिविर में देवभोग बीएमओ को लिखित शिकायत भी किया गया था लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी न कोई जाँच हुई और न ही कार्यवाही हुई,जिससे जिम्मेदार अधिकारीयों पर मिलीभगत का आशंका और सवालिया निशान खड़ा हो रहा हैं ! अब देखने वाली बात होगी की जिले में झोलाछाप डॉक्टर की इलाज से एक व्यक्ति की मौत के बाद क्या प्रशासन कुम्भकरणीय नींद से जागेगा या झोलाछाप डॉक्टरों का मरीजों के ज़िन्दगी से खिलवाड़ लगातार जारी रहेगा !

LATIF MOHAMMAD

LATIF MOHAMMAD /PRADESH EXPRESS 24

Related Posts

धान खरीदी की तारीख में बढ़ोत्तरी, मनरेगा-एक्ट के नाम में बदलाव के खिलाफ प्रदेशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन,नेशनल हाइवे में चक्काजाम…..

Spread the love

Spread the love देवभोग:- महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ संग्राम और धान खरीदी की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन और चक्काजाम…

जिले में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस,खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी…

Spread the love

Spread the love स्कूली बच्चों ने कला संस्कृति और देश भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम की दी प्रस्तुति,विभागों ने प्रस्तुत किए आकर्षक झांकी,अधिकारी-कर्मचारियों को किया गया सम्मानित…. गरियाबंद:- जिले में राष्ट्रीय पर्व…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *