टेकलाल प्रधान बने युवा गांडा समाज के अध्यक्ष, समाज के लिए शिक्षा, संगठन और सामजिक विकास को बनाया प्रमुख लक्ष्य….

Spread the love

देवभोग:- लंबे अरसे बाद युवा गांडा समाज का गठन किया गया इस दौरान बड़ी संख्या मे युवाओं ने सर्व सम्मति से टेकलाल प्रधान को अध्यक्ष बनाया गया जिसके युवाओं के साथ साथ वरिष्ठजनों ने खुशी जाहिर करते सोशल मीडिया सहित टेकलाल प्रधान से मुलाकात कर बधाई एवं शुभकामनाएं दिया इस बीच नव नियुक्त युवा गांडा समाज अध्यक्ष ने कहा कि गांडा समाज काफी ज्यादा उपेक्षित रहा है चाहे शिक्षा रोज़गार के लिए हो या फिर सामाजिक की बात हो ऐसे में सामाजिक समरसता के अलावा युवाओं शिक्षा की महत्त्व बताते अधिक से अधिक शिक्षा से जोड़ने का काम किया जाएगा इसके अलावा टेकलाल प्रधान ने यह भी की कहा अब सामाजिक उत्पीड़न बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा न्याय के लिए हर हाल हर तरह की लड़ाई लड़ा जाएगा चाहे न्याययिक हो या सड़क की लड़ाई हो क्योंकि अक्सर गांडा समाज को न्याय के लिए भटकना चप्पल घिसना पड़ता है लेकिन यह बर्दाश्त नहीं होगा हर सामाजिक पीड़ितों के साथ युवा गांडा समाज के युवा बढ़ चढ़ कर साथ नजर आने का दावा किया है इसके अलावा उपाध्यक्ष सहित तमाम पदों पर भी सर्व सम्मति से नियुक्त किया बैठक के दौरान प्रमुख रूप से तरुण नागेश, प्रेमलाल नागेश, उमेश डोंगरे,विपिन सोनवानी, गिरीश सोनवानी,छायासन सोनवानी, निराकार डोंगरे,विशु नागेश,मनोज नागेश,मितलेश तांडी,करण डोंगरे, साजन, कुणाल प्रधान, प्रियांशु दोरिया,अखिलेश बघेल,पिंटू जगत, जब्बर सोनवानी, सूरज नेताम,भूपेश बघेल सहित सैकड़ो संख्या में युवा मौजूद रहे!

  • LATIF MOHAMMAD

    LATIF MOHAMMAD /PRADESH EXPRESS 24

    Related Posts

    धान खरीदी की तारीख में बढ़ोत्तरी, मनरेगा-एक्ट के नाम में बदलाव के खिलाफ प्रदेशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन,नेशनल हाइवे में चक्काजाम…..

    Spread the love

    Spread the love देवभोग:- महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ संग्राम और धान खरीदी की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन और चक्काजाम…

    जिले में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस,खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी…

    Spread the love

    Spread the love स्कूली बच्चों ने कला संस्कृति और देश भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम की दी प्रस्तुति,विभागों ने प्रस्तुत किए आकर्षक झांकी,अधिकारी-कर्मचारियों को किया गया सम्मानित…. गरियाबंद:- जिले में राष्ट्रीय पर्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *