सोशल मीडिया पर चढ़ा प्यार का परवान खौफनाख अंत:-नवविवाहित का शव शिवनाथ नदी में मिला,जांच में जुटी पुलिस….

Spread the love

भाटापारा:-सोशल मीडिया पर शुरू हुआ प्यार एक नवविवाहित महिला की मौत का कारण बन गया। भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के ग्राम धुर्राबंधा की रहने वाली संगीता निषाद का शव बोरे में बंद अवस्था में शिवनाथ नदी से बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार संगीता की मुलाकात इंस्टाग्राम और फेसबुक के जरिए एक युवक से हुई थी। बातचीत के बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध बने और शादी भी हो गई। लेकिन विवाह के कुछ ही समय बाद संगीता संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। कुछ दिन पहले मृतिका की गुमशुदगी की रिपोर्ट भाटापारा ग्रामीण थाना में दर्ज कराई गई थी। शव नदी में बहते हुए बिलासपुर जिले की पुलिस को मिला, जिसके बाद शव की पहचान कर भाटापारा ग्रामीण थाना को सूचना दी गई ! फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना स्थल पर पुलिस की टीम पहुंच चुकी है और मुख्य आरोपी की तलाश जारी है। यह रहस्य बना हुआ है कि आखिर शादी के महज एक साल के भीतर संगीता का शव नदी में कैसे पहुंचा। पुरे मामले में पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है।

LATIF MOHAMMAD

LATIF MOHAMMAD /PRADESH EXPRESS 24

Related Posts

धान खरीदी की तारीख में बढ़ोत्तरी, मनरेगा-एक्ट के नाम में बदलाव के खिलाफ प्रदेशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन,नेशनल हाइवे में चक्काजाम…..

Spread the love

Spread the love देवभोग:- महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ संग्राम और धान खरीदी की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन और चक्काजाम…

जिले में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस,खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी…

Spread the love

Spread the love स्कूली बच्चों ने कला संस्कृति और देश भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम की दी प्रस्तुति,विभागों ने प्रस्तुत किए आकर्षक झांकी,अधिकारी-कर्मचारियों को किया गया सम्मानित…. गरियाबंद:- जिले में राष्ट्रीय पर्व…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *