स्कूल में बच्चों के द्वारा साफ सफाई का वीडियो हुआ वायरल,बीईओ ने लिया त्वरित संज्ञान, प्र. पाठक को थमाया नोटिस….

Spread the love

प्र. पाठक के प्रस्तुत जवाब में जबरन वीडियो बनाकर सफाईकर्मी ने किया था वायरल….

देवभोग :- देवभोग के करचिया प्राथमिक शाला में स्कूली बच्चों के द्वारा झाडू लगाते हुए वीडियो वायरल होने के मामले में विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रधान पाठक एवं अन्य स्टॉफ को स्पष्टीकरण माँगा गया,प्रधान पाठक द्वारा प्रस्तुत स्पष्टीकरण में उन्होंने कहाँ की स्कूल सफाईकर्मी खीरेन्द्र बीसी द्वारा जबरन वीडियो बनाकर उनके संघ के ग्रुप में डाला गया,जो अगले दिन मीडिया तक पहुंच गया और समाचार प्रकाशित हुआ,जिसके संबंध में सफाई कर्मी के ऊपर उचित कार्रवाई कर उच्च अधिकारी को अवगत कराया जाएगा, चुंकि 17 जून से सफाईकर्मी काम बंद हड़ताल पर हैं और सफाईकर्मी खीरेन्द्र बीसी के पास स्कूल का एक चाबी मौजूद था,उन्होंने 3 जुलाई को तक़रीबन 9:30 बजे स्कूल आकर यह वीडियो जबरन बच्चों के हाथ में झाडू देकर बनाया था,यह बात बच्चों ने स्वयं विकासखंड अधिकारी एवं शाला विकास समिति के समक्ष बताया और सफाईकर्मी खीरेन्द्र बीसी के द्वारा भी कबूल किया गया हैं!


संघ के सोशल मीडिया प्रभारी द्वारा सभी सदस्यों को अपने-अपने क्षेत्र के स्कूलों के सफाई सम्बंधित जानकारी ग्रुप में डालने के लिए निर्देशित किया गया था! चुंकि संघ के निर्णय के बाद सफाई कर्मी संघ 17 जून से हड़ताल पर हैं ! मेरे पास स्कूल का चाबी था इसलिए मैं 3 जुलाई को तक़रीबन 9:30 स्कूल चाबी देने आया था,उस समय मेरे द्वारा स्कूल में मौजूद बच्चों को हाथ में झाड़ू देकर वीडियो बनाया और संघ का ग्रुप में डाला,जिसे किसी अन्य सदस्य द्वारा मीडियाकर्मी तक पहुँचाया गया!:– खीरेन्द्र बीसी,सफाईकर्मी(स्वीपर)

वायरल वीडियो मामले में क्या कहाँ विकासखंड अधिकारी ने….

स्थानीय न्यूज़ चैनल एवं समाचार पत्र में खबर प्रसारित होने के बाद हमने सम्बंधित स्कूल के प्र.पा. एवं स्कूल के अन्य स्टॉफ को स्पष्टीकरण माँगा,साथ ही शनिवार को स्कूल का औचक निरिक्षण एवं वायरल वीडियो के संबंध में शाला विकास समिति, ग्रामीण एवं स्कूल स्टॉफ से चर्चा किया गया,इस दौरान प्र. पाठक एवं स्टॉफ द्वारा दिए गए जवाब में सफाईकर्मी खीरेन्द्र बीसी बच्चों को वीडियो बनाने के नियत से जबरन बच्चों को झाडू पकड़ा कर वीडियो बनाकर वायरल किया गया था,जिस संबंध में प्रधानपाठक को सफाई कर्मी के विरुद्ध कार्रवाई करने हेतु निर्देश दिया गया हैं !—-देवनाथ बघेल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी देवभोग

LATIF MOHAMMAD

LATIF MOHAMMAD /PRADESH EXPRESS 24

Related Posts

धान खरीदी की तारीख में बढ़ोत्तरी, मनरेगा-एक्ट के नाम में बदलाव के खिलाफ प्रदेशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन,नेशनल हाइवे में चक्काजाम…..

Spread the love

Spread the love देवभोग:- महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ संग्राम और धान खरीदी की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन और चक्काजाम…

जिले में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस,खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी…

Spread the love

Spread the love स्कूली बच्चों ने कला संस्कृति और देश भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम की दी प्रस्तुति,विभागों ने प्रस्तुत किए आकर्षक झांकी,अधिकारी-कर्मचारियों को किया गया सम्मानित…. गरियाबंद:- जिले में राष्ट्रीय पर्व…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *