65 फीसदी लोगों को ही मिल पाया एकमुश्त राशन,राशन लेने की सरकार ने बढ़ाई तारीख…..

Spread the love

रायपुर:–छत्तीसगढ़ में राशन कार्डधारियों को तीन माह का चावल एकमुश्त देने की योजना की अवधि 7 जुलाई तक बढ़ गई है। केंद्र से इसकी अनुमति मिलने के बाद इसे लागू कर दिया गया। बता दें कि राज्य की खाद्य सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले ने तीन माह का राशन एक साथ राशन कार्ड धारियों को देने की अवधि बढ़ाने के संबंध में केंद्र सरकार के अधिकारी को पत्र भेजा था। वजह ये है कि देश के कई राज्य में तय अवधि तक चावल बंट पाना मुश्किल हो गया था। लिहाजा अब इस बात के लिए परेशान होने की जरुरत नहीं है, क्योंकि तारीख बढ़ने के बाद सभी को राशन मिल जाएगा।

नई मशीनें भी बन रहीं परेशानी की वजह….

चावल बांटने के मामले में दरअसल परेशानी इस बात को लेकर आई थी कि यूआईडीएआई ने राशन दुकानों की फिंगर प्रिंट मशीन को 31 मई को (अनियमित) डिस्कंटीन्यू कर दिया था। इसके बाद अब सभी राशन दुकानों को नई ई पीओएस मशीन दी गई है। लेकिन इन मशीनों से भी समस्याएं सामने आ रही है। इसकी वजह से ग्राहकों को राशन लेने में काफी समय लग रहा है। कई जगहों पर तो लोग सुबह से राशन लेने की लाइन लगाते हैं और शाम तक इंतजार करते रहते हैं।

अब अंगूठा नहीं ओटीपी जरुरी….

बताया गया है कि पहले वाली मशीन में हितग्राही का अंगूठा लगाने से भी काम बन जाता था। लेकिन नई मशीन में ओटीपी के बिना राशन नहीं मिल पा रहा है। हालत ये है कि तीन माह का राशन लेने के लिए 6 बार ओटीपी आना जरुरी है। राज्य के दूरदराज के इलाकों में इंटरनेट नेटवर्क की कमजोरी के कारण ओटीपी समय पर नहीं आ रहा है। ये शिकायतें भी हैं कि मशीन अचानक बंद हो जाती है।

गरियाबंद में हितग्राही दरवाजा तोड़कर घुसे थे राशन दूकान…

इधर गरियाबंद जिले में हाल ही में ये घटना सामने आई थी जब बड़ी संख्या में हितग्राही अपनी बारी के इंतजार में परेशान हो गए और वे लोग दरवाजा तोड़कर दुकान में जा घुसे थे। इस मामले को सरकार ने भी गंभीरता से लिया था। एक दिन पहले ही सरकार के खाद्य मंत्री दयालदास बघेल गरियाबंद की स्थिति का जायजा लेने गए थे। सूत्रों के अनुसार उन्होंने वहां माना कि सर्वर की तकनीकी समस्याएं, ओटीपी और फिंगर प्रिंट में मिलान में दिक्कत है। इसकी वजह से तीन माह का राशन एक साथ बांटने में असुविधा हो रही है।

 

LATIF MOHAMMAD

LATIF MOHAMMAD /PRADESH EXPRESS 24

Related Posts

धान खरीदी की तारीख में बढ़ोत्तरी, मनरेगा-एक्ट के नाम में बदलाव के खिलाफ प्रदेशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन,नेशनल हाइवे में चक्काजाम…..

Spread the love

Spread the love देवभोग:- महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ संग्राम और धान खरीदी की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन और चक्काजाम…

जिले में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस,खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी…

Spread the love

Spread the love स्कूली बच्चों ने कला संस्कृति और देश भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम की दी प्रस्तुति,विभागों ने प्रस्तुत किए आकर्षक झांकी,अधिकारी-कर्मचारियों को किया गया सम्मानित…. गरियाबंद:- जिले में राष्ट्रीय पर्व…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *