नया सवेरा अभियान का दिख रहा हैं असर-सार्वजनिक स्थल पर खुलेआम शराब पीते हुए 04 आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार….

Spread the love

                             

उरमाल यात्री प्रतीक्षालय के पास बैठकर शराब पीने एवं हुल्लड़बाजी की शिकायत के बाद हुई कार्यवाही…..

देवभोग-नया सवेरा अभियान के अंतर्गत गरियाबंद के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के द्वारा अवैध रूप से शराब,गांजा तस्करी व बिक्री पर लगाम लगाने एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु समस्त थाना प्रभारियों को दिशा-निर्देश दिये गए हैं, जिसके परिपालन में समस्त थाना प्रभारियों के द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में मुखबीर एवं पेट्रोलिंग टीम को सक्रिय कर लगातार कड़ी कार्यवाही किया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को रात्रि पेट्रोलिंग दौरान मुखबीर से थाना प्रभारी देवभोग को सूचना प्राप्त हुआ की ग्राम उरमाल स्थित बस यात्री प्रतीक्षालय के पास आरोपी 1.गयास राम साहू , 2. कुशल सोम , 3. दुबेश्वर नागेश , 4. देवकुमार कश्यप अवैध रूप से सार्वजनिक स्थल पर शराब का सेवन कर रहें हैं कि सूचना तस्दीक पर थाना से हमराह स्टाफ व गवाहों के साथ मुखबीर के बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर चार अलग-अलग व्यक्ति को पकड़ा गया, जिनका नाम पता पुछने पर अपना अपना नाम गयास राम साहू पिता गिरवर साहू, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम उरमाल थाना देवभोग, 2. कुशल सोम पिता धनसिंग सोम उम्र 22 वर्ष साकिन मगररोड़ा थाना देवभोग जिला गरियाबंद (छ.ग.), 3.दुबेश्वर नागेश पिता मानसिंग नागेश उम्र 40 वर्ष ग्राम नवागांव थाना देवभोग जिला गरियाबंद (छ.ग.), 4. देवकुमार कश्यप पिता गाड़ाराम कश्यप उम्र 28 वर्ष ग्राम उरमाल थाना देवभोग जिला गरियाबंद (छ.ग.) के रहने वाले बताया, जिसकी तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे शराब की खाली शीशी एवं शराब पीने का समान रखा होना पाया गया ! आरोपीगणों से नोटिस देकर सार्वजनिक स्थान में शराब पीने के संबंध में दस्तावेज मांग करने पर नोटिस में किसी प्रकार का वैध दस्तावेज नहीं होना लिखित में देने से आरोपियों का कृृत्य धारा 36(सी) आबकारी एक्ट का घटित करना पायें जाने पर थाना देवभोग में अलग-अलग अपराध क्रमांक 184/2025 धारा 36(सी) आबकारी एक्ट, अपराध क्रमांक 185/2025 धारा 36(सी) आबकारी एक्ट, अपराध क्रमांक 187/2025 धारा 36(सी) आबकारी एक्ट एवं अपराध क्रमांक 187/2025 धारा 36(सी) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपीयों को विधिवत गिरफ्तार कर मामला जमानतीय होने से जमानत मुचलका पर रिहा किया गया है। इस कार्यावाही में थाना देवभोग पुलिस टीम की विशेष भूमिका रही।

जिला गरियाबंद पुलिस का आमजनों से संदेश…

गरियाबंद पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा तथा अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध निरंतर सख्त से सख्त कार्रवाई की जा रही है। ऐसे अवैध कार्यों में लिप्त पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। आमजनों से अपील है कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति अवैध शराब,मादक पदार्थों की तस्करी या अन्य आपराधिक गतिविधियों में लिप्त है, तो उसकी सूचना तत्काल गरियाबंद पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी एवं त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। देवभोग थाना प्रभारी फैजूल होदा शाह ने आमजनों से अपील किया हैं कि समाज की सुरक्षा में पुलिस के साथ सक्रिय सहयोग करें।

LATIF MOHAMMAD

LATIF MOHAMMAD /PRADESH EXPRESS 24

Related Posts

धान खरीदी की तारीख में बढ़ोत्तरी, मनरेगा-एक्ट के नाम में बदलाव के खिलाफ प्रदेशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन,नेशनल हाइवे में चक्काजाम…..

Spread the love

Spread the love देवभोग:- महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ संग्राम और धान खरीदी की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन और चक्काजाम…

जिले में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस,खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी…

Spread the love

Spread the love स्कूली बच्चों ने कला संस्कृति और देश भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम की दी प्रस्तुति,विभागों ने प्रस्तुत किए आकर्षक झांकी,अधिकारी-कर्मचारियों को किया गया सम्मानित…. गरियाबंद:- जिले में राष्ट्रीय पर्व…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *