देवभोग एसडीएम के प्रेणा गीत ने मौजूद लोगों का मन मोहा,सभी ने सराहा….
देवभोग:- देवभोग कन्या शाला प्रांगण में बुधवार को ब्लॉक स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक जनक ध्रुव मुख्य अतिथि रहे तो पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी ने अध्यक्षता की। विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत सभापति देशबंधु नायक,सदस्य नेहा सिंघल,नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश तिवारी,जनपद उपाध्यक्ष सुधीर अग्रवाल, समेत स्थानीय जनपद सदस्य,पार्षद गण और भाजपा कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद थे। आयोजन में विभिन्न संस्थानों में नव प्रवेशी करने वाले छात्रों को अतिथियो के द्वारा तिलक लगाकर स्वागत किया गया। मुंह मीठा कराने के बाद सभी को उपहार भेंट किया। दिव्यांग बच्चो को भी शासकीय योजनाओं के तहत शिक्षा कीट का वितरण किया गया। आयोजन की शुरुआत कस्तूरबा आवासीय विद्यालय के छात्राओं द्वारा स्वागत नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति से किया गया।
अतिथियों ने कहा मोबाइल से दूर रखें बच्चो को पालक…
आयोजन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक जनक ध्रुव ने पहले तो शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला,बोले शिक्षा हाईटेक जरूर हो गई है किंतु हिन्दी में शुद्धता खत्म होते जा रही है,प्रशासन द्वारा किए जा रहे युक्तियुक्तिकरण पर विधायक ने सवाल खड़े किया। प्रकिया का सही पालन नहीं करना बताया यह भी कहा कि शिक्षक की कमी दूरी करने का यह कोई उपाय नहीं है,बल्कि सरकार को नई भर्ती किया जाना चाहिए। जिनके साथ गलत हुआ है उनकी मानसिक पीड़ा को भी अनदेखी नहीं करना चाहिए। पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी,सभापति देशबंधु नायक,राजेश तिवारी ने संबोधन किया। नेताओं ने यूपी चयनित 21 साल के आईएस का उदाहरण देकर कहा कि उसने मोबाइल में अपना समय बर्बाद नहीं किया था। सभी ने एक सुर में कहा कि अध्ययन करने वालों की सफलता मोबाइल से दूर रहने से है।पालकों से दूर रखने अपील किया।
एसडीएम ने गाया प्रेरणा गीत,मिली सराहना….
संबोधन की बारी आई तो आयोजन में मौजूद एसडीएम तुलसीदास मरकाम ने पहले तो छात्र और पालकों को शिक्षा के प्रति जागरूक होने कहा।फिर उन्होंने हिंदी फिल्मी गाने के एक धुन में प्रेरित करने जब गीत गाया तो मौजूद अतिथि और पूरा पंडाल तालीबजा कर उनके गीत की सराहना किया। क्षेत्र में पहली बार कोई राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी मंच पर इस तरह गाते देख मौजूद लोग जितना हैरान थे साथ ही उतनी सराहना भी किया।
सीमित संसाधन में बेहतर परिणाम ब्लॉक का….
आयोजन शुरू होने से पहले बीईओ देवनाथ बघेल ने प्रतिवेदन पढ़ा,जिसमें कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद नियमित परीक्षा,बोर्ड परीक्षा हो या फिर प्रतियोगी परीक्षा सभी में देवभोग का परिणाम जिले में अव्वल रहा है। अब शिक्षकों की कमी दूर हो गई,इस सत्र और बेहतर परिणाम लायेंगे। बेहतर रिजल्ट देने वाले माडागांव प्राचार्य टीकेराम स्वर्ण,सेजस प्राचार्य गिरीशचंद्र बेहेरा, लाटापारा प्राचार्य शरदचंद्र तिवारी, डूमरबहाल प्राचार्य जोगेश्वर ध्रुव को मंच से सम्मानित किया गया। बोर्ड परीक्षा में टॉप किए छात्र-छात्राओं का भी सम्मान किया गया। मंच का संचालन संकुल समन्वयक दुर्गेश टाडिल्य ने किया।


