
कलेक्टर के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन दी आंदोलन की चेतावनी….
देवभोग:–क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांग बेलाट नाला में उच्चस्तरीय पुल निर्माण के अभाव में छात्रों एवं आम जनता को होने वाली दिक्कतों को देखते हुए। जल्द निर्माण शुरू कराने छात्र परिषद ने कलेक्टर के नाम एसडीएम तुलसीदास मरकाम को ज्ञापन सौंपा है। अभाविप जिला संयोजक क्षितिज नारायण तिवारी ने बताया कि कार्य की मंजूरी 4 साल पहले से शासन स्तर पर हो चुकी है। किंतु प्रशाशन स्तर पर अटकी फाइलों को आगे बढ़ाने में देरी किया जा रहा है। बेलाट नाला उफान में बाढ़ आते ही 36 गांव का संपर्क ब्लॉक मुख्यालय से कट जाता है। ऐसे में मुख्यालय स्थित शैक्षणिक संस्थान आने वाले छात्र हो या फिर मुख्यालय से नदी पार के स्कूलों में जाने वाले शिक्षक हो। दोनों को ही पूरी बारिश भर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आम जनता भी इससे प्रभावित है। आज एसडीएम तुलसीदास मरकाम के समक्ष सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि कार्य शुरुआत जल्द नहीं कराई गई तो छात्र परिषद उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी। आज सौंपे गए ज्ञापन में नगर मंत्री यशवंत यादव,नगर सहमंत्री योगेश निधि,तेजश बीसी, छात्रनेता विवेकानंद यादव,अभिषेक यादव,आकाश सोनी,चंदन सोनी,टिंकू सोनी,खगदेव नागेश,नेपाल सोनी,कुंज पटेल,विशेष शर्मा,चंदन शर्मा सहित अन्य छात्र एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
मांग पुराना…? हर साल ज्ञापन नया…? मिलता हैं आश्वासन का झुनझुना….
जिले के देवभोग क्षेत्र में बेलाट नाला पर क्षेत्रवासी पुल कि मांग वर्षो करते आ रहे हैं, जिसको पूरा करना किसी भी राजनितिक पार्टी या प्रशासन में बैठे लोग किसी ने मुनासिब नहीं समझा,जिसके चलते फिर एक नदी पार 36 गाँवो के लोगों के लिए बरसात परेशानी का सबब बनने जा रहा हैं, बरसात के मौसम आते ही इस नाला में जल भराव से 36 गांव के लोग प्रभावित होते हैं, जिन्हें मेडिकल सुविधा,राशन,पढ़ाई, जैसी अन्य बुन्यादी सुविधा के लिए जूझना पढता हैं! छग राज्य गठन के बाद से कई सरकार आई कई सरकार गई, नेताओं ने वोट बैंक के लिए कई दौरे भी किए, जनता को आश्वासन का लॉलीपॉप भी दिया लेकिन उस लॉलीपॉप का स्वाद चखने के लिए पब्लिक अब भी इंतजार कर रही हैं..? पर सवाल सबके जहन में आख़िरकार मांग कब होगा पूरा…?

