“दोस्त,दोस्त ना रहा”- शराब के लिए बना कातिल, कुल्हाड़ी से काटकर शव को फेंका घर के बाहर,गांव ग्रामीणों ने की फांसी की मांग….

Spread the love

                             

गरियाबंद:- जिले के छुरा थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हत्या की वारदात ने पूरे गांव को झकझोर दिया। मिली जानकारी मुताबिक शराब के नशे में दो जिगरी दोस्त के बीच मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। घटना छुरा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत कनेसर क्षेत्र की है, जहां पैग (शराब का पैग) बनाने में हुई देरी ने जानलेवा मोड़ ले लिया। गुस्से में आगबबूला होकर कथित आरोपी मानसिंह खिलारे ने अपने ही दोस्त मिलाप ध्रुव (उम्र 54,जो गांव का पूर्व सरपंच भी था) को टंगिया (कुल्हाड़ी) से बेरहमी से काट डाला। हत्या के बाद आरोपी ने खून से सने शव को घर के बाहर फेंक दिया और मौके पर ही बैठकर बची हुई शराब आराम से पिया। जैसे ही ग्रामीणों को इस दर्दनाक वारदात की खबर लगी, पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही छुरा पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत जांच में जुट गई। एफएसएल (फॉरेंसिक टीम) ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और कुल्हाड़ी के साथ शराब की बोतल को जब्त किया गया। ग्रामीणों के अनुसार मृतक मिलाप ध्रुव गांव के पूर्व सरपंच थे और सामाजिक रूप से काफी लोकप्रिय थे। उनके साथ हुए इस निर्मम कृत्य से लोगों में गहरा आक्रोश है। गांव वालों ने आरोपी को फांसी देने की मांग करते हुए पुलिस को घेर लिया। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि पुलिस को आरोपी को थाने ले जाने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। भीड़ में कई लोग आरोपी पर हाथ साफ करने को आमादा थे, लेकिन समय रहते पुलिस ने स्थिति को काबू में कर लिया!फिलहाल छुरा पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच गहनता से की जा रही है। यह घटना एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर रही है कि शराब के नशे में किस हद तक इंसान अमानवीय हो सकता है,और सामाजिक रिश्ते भी कब खून से लथपथ हो जाते हैं।

 

LATIF MOHAMMAD

LATIF MOHAMMAD /PRADESH EXPRESS 24

Related Posts

धान खरीदी की तारीख में बढ़ोत्तरी, मनरेगा-एक्ट के नाम में बदलाव के खिलाफ प्रदेशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन,नेशनल हाइवे में चक्काजाम…..

Spread the love

Spread the love देवभोग:- महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ संग्राम और धान खरीदी की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन और चक्काजाम…

जिले में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस,खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी…

Spread the love

Spread the love स्कूली बच्चों ने कला संस्कृति और देश भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम की दी प्रस्तुति,विभागों ने प्रस्तुत किए आकर्षक झांकी,अधिकारी-कर्मचारियों को किया गया सम्मानित…. गरियाबंद:- जिले में राष्ट्रीय पर्व…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *