ऑपरेशन नया सवेरा के शिकंजे में फंसा नशे का सौदागर,पुलिस ने लगभग 23 लीटर शराब और फ्रिज को किया जब्त,आरोपी को भेजा जेल….

Spread the love

उड़ीसा प्रांत से लाई गई देशी और अंग्रेजी शराब का कर रहा था अवैध बिक्री,देवभोग पुलिस के चढ़ा हत्थे…

देवभोग:- देवभोग पुलिस की नशे की कारोबार पर नकेल कसने की रणनीति अब जमीन पर दिखने लगी है। देवभोग थाना क्षेत्र में “ऑपरेशन नया सवेरा” के तहत पुलिस ने शनिवार को एक शराब व्यापारी को धर दबोचा,जिसके कब्जे से लगभग 23 लीटर देशी और अंग्रेजी शराब जब्त की गई। जब्त की गई शराब और सामग्री की बाजार की कीमत करीब 13 हजार आंकी गई है। गिरफ्त में आया आरोपी मनोज कुमार यदु पिता सोहनलाल यदु (उम्र 43 वर्ष), निवासी झाखरपारा,थाना- देवभोग जिला- गरियाबंद का बताया जा रहा हैं। जानकारी मुताबिक,कुछ दिन पहले भी इसी क्षेत्र से शराब तस्कर और विक्रेता को आबकारी एक्ट के तहत जेल भेजा जा चुका है। बता दे कि शनिवार को मुखबीर जरिए से थाना प्रभारी देवभोग को सूचना प्राप्त हुआ की ग्राम झाखरपारा निवासी मनोज कुमार यदु अपने घर मे अवैध रूप से अधिक मात्रा में शराब रखकर बिक्री करने हेतु ग्राहक का इंतजार कर रहा हैं,जिसकी सूचना पर थाना से हमराह स्टाफ व गवाहों के साथ मुखबीर के बताए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकडे जिन्हें नाम पता पुछने पर अपना नाम मनोज कुमार यदु पिता सोहनलाल यदु उम्र 43 वर्ष साकिन ग्राम झाखरपारा थाना देवभोग,जिला गरियाबंद(छ.ग.) का रहने वाला बताया,जिसकी तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 9 नग गोवा विस्की उडिसा प्रांत निर्मित शराब प्रत्येक में 180-180ML भरा हुआ कुल 1.620 बल्क लीटर किमती 1080 रूपये, 5 नग ओडिशा निर्मित हंटर कंपनी का बियर शराब प्रत्येक में 500-500ML भरा हुआ कुल 2.500 बल्क लीटर किमती 700 रूपये, 72 नग डबल लाल घोड़ा छाप उडिसा प्रांत निर्मित कच्ची महुआ शराब प्रत्येक में 200-200ML भरा हुआ कुल 14.400 बल्क लीटर किमती 1800 रूपये,पकड़े गए कुल शराब 22.660 बल्क लीटर जिसकी अनुमानित कीमत 5420 रूपए आंकी गई है,जिसे पुलिस ने मौके से जब्त कर अपने कब्जे में रखा। पुलिस ने आरोपी से बरामद शराब को रखने एवं बेचने के संबंध मे वैध दस्तावेज/लायसेंस की मांग करने पर आरोपी द्वारा कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया। उक्त प्रकरण में आरोपी का कृृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पायें जाने पर थाना देवभोग में अपराध क्रमांक 162/2025 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। इस कार्यावाही में थाना देवभोग पुलिस टीम की विशेष भूमिका रही।

LATIF MOHAMMAD

LATIF MOHAMMAD /PRADESH EXPRESS 24

Related Posts

धान खरीदी की तारीख में बढ़ोत्तरी, मनरेगा-एक्ट के नाम में बदलाव के खिलाफ प्रदेशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन,नेशनल हाइवे में चक्काजाम…..

Spread the love

Spread the love देवभोग:- महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ संग्राम और धान खरीदी की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन और चक्काजाम…

जिले में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस,खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी…

Spread the love

Spread the love स्कूली बच्चों ने कला संस्कृति और देश भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम की दी प्रस्तुति,विभागों ने प्रस्तुत किए आकर्षक झांकी,अधिकारी-कर्मचारियों को किया गया सम्मानित…. गरियाबंद:- जिले में राष्ट्रीय पर्व…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *