
देवभोग पुलिस ने शराब तस्करी पर कसा शिकंजा,दो तस्कर 30 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार
दोनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व से ही महुआ शराब एवं शल्पी की अवैध बिक्री की मिल रही थी शिकायतें
देवभोग:– जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान नए सवेरा के तहत देवभोग पुलिस ने दो अवैध शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसी कड़ी में शनिवार को देवभोग पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि दो व्यक्ति कासम नेताम निवासी ग्राम गोहरामाल थाना देवभोग एवं आशाराम सोरी निवासी ग्राम गोहरामाल थाना देवभोग द्वारा जो अलग-अलग जगहों क्रमशः घटना स्थल बुरलीपारा गोहरामाल जाने के मार्ग पुलिया के पास एवं जलधर नागेश के घर के पास बने पुलिया ग्राम गोहरामाल के पास दोनों आरोपियों के द्वारा अधिक मात्रा में हाथ भट्टी से बना कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री करने पैदल ले जा रहे हैं, जिसकी सूचना तस्दीक पर थाना से हमराह स्टाफ व गवाहों के साथ मुखबीर के बताये स्थानों पर पहुंचकर घेराबंदी कर अलग-अलग स्थानों से दो व्यक्तियों को पकड़ कर पूछताछ किया गया,जिनसे नाम पता पुछने पर अपना नाम कासम नेताम पिता निराधन नेताम उम्र 45 वर्ष ग्राम गौहरामाल थाना देवभोग, जिला गरियाबंद(छग.),आशाराम सोरी पिता रतन सोरी उम्र 35 वर्ष ग्राम-गोहरामाल,थाना-देवभोग,जिला- गरियाबंद(छ.ग.) का रहने वाला बतायें जिसकी तलाशी लेने पर दोनों आरोपीयों के कब्जे से अलग-अलग प्लास्टिक जरकिन मे 15-15 लीटर हाथ भट्टी से बना कच्ची महुआ शराब कुल 30 लीटर किमती 3 हजार रूपये का होना पाया गया। आरोपियों से बरामद शराब को रखने व बेचने के संबंध मे वैध दस्तावेज/लायसेंस की मांग करने पर आरोपी द्वारा कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाए। उक्त प्रकरण में आरोपियों का कृृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पायें जाने पर थाना देवभोग मे अपराध क्रमांक 147/2025, 148/2025 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। इस कार्यावाही में थाना देवभोग पुलिस टीम की विशेष भूमिका रही।
