पत्नी पर चरित्र संदेह बना हत्या का कारण, धोखे से बुलाकर हत्या की वारदात को दिया गया अंजाम…..

Spread the love

     ओडिसा पुलिस ने किया हत्या की खुलासा….

देवभोग:- करीब 4 दिन पहले उरमाल के विशाल सोनवानी उर्फ लगनिया सोनवानी की लाश ख़ैरपदर ओडिसा के जंगल में मिला था इस घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। प्रथम दृष्टया से ही मामला हत्या का प्रतीत हो रहा था कि मृतक विशाल की हत्‍या हुई है। चूंकि मामला छत्तीसगढ़ के देवभोग थाने से जुड़ा हुआ था, जिसकी गुमशुदगी रिपोर्ट देवभोग थाने में दर्ज किया गया था। घटना के बाद देवभोग पुलिस ने सीडीआर रिपोर्ट के आधार पर मृतक विशाल के पड़ोसी केशव नागेश(मामा)और उसकी पत्नी(मामी) को ओडिसा पुलिस के सुपुर्द कर दिया था,जिसके बाद ओडिसा पुलिस के सख्त पूछताछ के बाद दोनों ने हत्या के वारदात को अंजाम देने की बात कबूल कर लिया,पूरे मामले में ओडिसा खैरपदर निवासी अन्य दो आरोपीयों को भी गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ पुलिस ने यह भी खुलासा किया कि हत्‍या की वारदात को अवैध संबंधों के शक के चलते अंजाम दिया गया। बता दे पूरा मामला 29 अप्रैल को एक शादी कार्यक्रम से शुरू हुआ था जो 13 मई को हत्या के रूप में जाकर थमा। आरोपी केशव के परिवार एवं मृतक युवक झाखरपारा बारात में गए हुए थे,उसी रात शादी कार्यक्रम के लौटने के बाद मृतक विशाल सोनवानी नशे के हालत में अपने मामी को कमरे में अकेले पाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करता है,लेकिन आरोपी की पत्नी किसी तरह उससे बचने की कोशिश करती हैं,उसी दरमियान आरोपी मामा की घर में एंट्री हो जाता हैं,जिसके बाद दोनों को एक ही कमरे में देख आरोपी मामा को अपने पत्नी के ऊपर चरित्र संदेह हुआ,आरोपी केशव नागेश ने उसी समय मृतक विशाल को 2 घंटे तक बेदम पिटाई किया। किसी तरह आरोपी केशव नागेश से बचकर विशाल सोनवानी उर्फ लगनिया सोनवानी फरार हो जाता हैं। कुछ दिनों बाद आरोपी केशव नागेश द्वारा पूरी प्लानिंग के तहत अपने पत्नी के ऊपर दबाव बनाकर मृतक विशाल को 13 मई को रात को ओडिसा खैरपदर बुलाने के लिए कहा जाता,प्लानिंग के तहत उसी रात खैरपदर के जंगल में मृतक विकास सोनवानी उर्फ लगनिया सोनवानी को चारों आरोपियों द्वारा ले जाकर पहले बेदम पिटाई किया गया फिर उसका गला घोंट कर हत्या को अंजाम देकर मृतक के बाइक और युवक को आग के हवाले कर दिया गया। एक हफ्ते बाद 21 तारीख को ग्रामीणों के सूचना पर ओडिसा सिनापाली पुलिस ने ख़ैरपदर जंगल से शव बरामद करती हैं। जिसके बाद देवभोग पुलिस द्वारा सीडीआर रिपोर्ट के आधार पर आरोपी केशव और उसकी पत्नी को सिनापाली पुलिस के हवाले किया गया,पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पत्नी से नाजायज रिश्‍ता होने के शक के कारण घटना को अंजाम दिया गया,साथ ही गिरफ्तार किए गए आरोपियों से ओडिसा पुलिस ने घटना स्थल पर लेकर जाकर वारदात को कैसे और किस तरह अंजाम दिया गया,उसकी तपतीश शनिवार को घटना स्थल पर आरोपियों को लेकर भी पहुंची।ओडिशा पुलिस से मिली जानकारी मुताबिक पकड़े गए 4 आरोपियों ने हत्या की घटना को अंजाम देने की बात कुबूल कर लिया हैं। साथ ही पुलिस ने गला घोंटने के लिए उपयोग किए गए टावेल को भी बरामद किया हैं। खबर लिखे जाने तक सभी चार आरोपियों को बीएनएस की धाराओ 103,278,6(2)3(5) के तरह अपराध पंजीबद्ध कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही हैं।

 

LATIF MOHAMMAD

LATIF MOHAMMAD /PRADESH EXPRESS 24

Related Posts

धान खरीदी की तारीख में बढ़ोत्तरी, मनरेगा-एक्ट के नाम में बदलाव के खिलाफ प्रदेशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन,नेशनल हाइवे में चक्काजाम…..

Spread the love

Spread the love देवभोग:- महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ संग्राम और धान खरीदी की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन और चक्काजाम…

जिले में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस,खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी…

Spread the love

Spread the love स्कूली बच्चों ने कला संस्कृति और देश भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम की दी प्रस्तुति,विभागों ने प्रस्तुत किए आकर्षक झांकी,अधिकारी-कर्मचारियों को किया गया सम्मानित…. गरियाबंद:- जिले में राष्ट्रीय पर्व…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *