रेस्क्यू के 4 दिन बाद तेंदुए की संदिग्ध मौत? खाल और अंग गायब, शिकार की आशंका, जांच में जुटा वन अमला…

Spread the love

गरियाबंद:- जिस पंडरीपानी इलाके में 4 दिन पहले तेंदुए को कुएं से निकालकर रेस्क्यू किया गया था, उसी इलाके के जंगल में दो अलग-अलग जगहों पर तेंदुए का शव मिला है, खाल और अंग गायब हैं, मृत तेंदुए की संख्या एक है या दो, इसकी जांच में वन विभाग जुटा हुआ है। जानकारी मुताबिक छुरा वन परिक्षेत्र के पंडरीपानी जंगल में मृत पड़े तेंदुए के शव का वीडियो पिछले तीन दिनों से वायरल हो रहा था, 500 मीटर के अंतराल पर दो अलग-अलग जगहों पर बॉडी पार्ट्स मिले हैं, तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीणों ने इसका वीडियो बना लिया था, लेकिन डर के कारण उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को नहीं दी,आज मीडिया कर्मियों की सूचना पर वन अमला दोनों स्थलों पर पहुंचा और बॉडी पार्ट्स को एकत्र किया, देखने में दो तेंदुओं के अंग लग रहे हैं, खाल और पंजों से नाखून समेत कई अंग गायब हैं। मामले में डीएफओ लक्ष्मण सिंह ने कहा कि यह एक तेंदुआ है या दो, इसकी जांच चिकित्सकीय टीम कर रही है, मामला बेहद गंभीर है,परिस्थितिजन्य साक्ष्य से यह शिकार का मामला प्रतीत हो रहा है, अंग भी गायब मिले हैं, पीएम (पोस्टमार्टम) के बाद जांच कर दोषियों को पकड़ा जाएगा। 

दो से तीन तेंदुओं की आमद-रफ्त थी, शिकारियों की नजर पड़ गई:- गर्मी शुरू होते ही छुरा वन परिक्षेत्र के पंडरीपानी रिहायशी इलाके में पिछले एक माह से तेंदुओं की आमद-रफ्त बढ़ गई थी, बच्चों पर हमला, पेड़ पर चढ़े तेंदुए और फिर 4 दिन पहले मुर्गी का शिकार करने के बाद कुएं में गिरा तेंदुआ और उसकी रेस्क्यू प्रक्रिया सुर्खियों में रही,अंदाजा लगाया जा रहा है कि तेंदुओं पर शिकारियों की नजर पहले से ही गड़ी हुई थी,मौका पाते ही शिकार कर लिया गया,मामले की जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

  • LATIF MOHAMMAD

    LATIF MOHAMMAD /PRADESH EXPRESS 24

    Related Posts

    दिनदहाड़े महिला पुलिसकर्मी के घर में घुसकर किया चोरी,नगदी और लैपटॉप लेकर हुआ रफ्फुचक्कर! आरोपी युवक की तलाश में जुटी पुलिस…

    Spread the love

    Spread the love घर के बाहर आकर किया गाली गलौज और तोड़फोड़, अलमारी में रखे 20,000 नकद और लैपटॉप लेकर फरार… सूरजपुर(राजेश सारथी की रिपोर्ट )–कोतवाली थाना क्षेत्र के माता…

    किसान कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत से भेंट कर जन्मदिन की दी बधाई….

    Spread the love

    Spread the love सूरजपुर(राजेश सारथी):- छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से किसान कांग्रेस प्रदेश संगठन की ओर से नवनिर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष विमलेश तिवारी,किसान कांग्रेस प्रदेश सचिव दीपन मानिकपुरी, राजेश पांडे, बृजेश मिश्रा,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *