केवल माफिया गुरुचरण सिंह होरा पर 420 का केस दर्ज-मृत महिला के नाम पर फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन हड़पने का आरोप….

Spread the love

                                 

चार सौ बीसी के जनक गुरुचरण सिंह होरा के ऊपर 420 के साथ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज….

रायपुर:-अपने रसूख और प्रभाव का इस्तेमाल कर केवल व्यवसायियों और आम लोगों पर झूठे मुकदमे दर्ज कराने वाले केबल माफिया एवं भू-माफिया गुरुचरण सिंह होरा अब खुद 420 के मामले में फंस गए हैं। सिविल लाइन पुलिस ने मृत महिला के नाम पर फर्जी मुख्तियारनामा बनवाकर जमीन हड़पने के आरोप में गुरुचरण सिंह होरा सहित 7 लोगों पर धोखाधड़ी, कूटरचना और अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।

मामले की शुरुआत….

रिटायर्ड शिक्षक देवनाथ देवांगन और अन्य ने रायपुर के चंगोराभाठा क्षेत्र में खसरा नंबर 78 के हिस्से की जमीन चमारिन बाई सोनकर के वारिसों से खरीदी थी। जब वे अपनी खरीदी हुई जमीन पर कब्जा लेने पहुंचे, तो वहां गुरुचरण सिंह होरा, मंजीत सिंह, इंद्रपाल सिंह, रंजित सिंह, हरपाल सिंह, अविनाश सिंह और लवी बेदी ने जमीन को अपना बताते हुए उन्हें धमकाकर भगा दिया।

मृत महिला को बताया जीवित….

जांच में सामने आया कि चमारिन बाई सोनकर की मृत्यु 1980 में हो चुकी थी, लेकिन इसके बावजूद आरोपियों ने 1999 में उन्हें जीवित बताते हुए उनके नाम से एक फर्जी मुख्तियारनामा (पावर ऑफ अटॉर्नी) बनवाया।
इस दस्तावेज में “निर्मला सोनकर” नाम की काल्पनिक महिला को दिखाकर जमीन को गुरुचरण सिंह होरा और उसके साथियों के नाम रजिस्ट्री करवा लिया गया।

न्यायालय ने माना मुख्तियारनामा फर्जी….

पीड़ितों ने न्यायालय में इस पूरे मामले की शिकायत की, जहां अदालत ने जांच के बाद निर्मला सोनकर के नाम से बने मुख्तियारनामा को फर्जी और शून्य घोषित कर दिया।
इसके बावजूद जब पीड़ित अपनी जमीन पर कब्जा लेने पहुंचे, तो गुरुचरण सिंह होरा और उनके साथियों ने धमकाकर उन्हें वहां से भगा दिया और अपने नाम का बोर्ड लगा दिया।

पुलिस ने दर्ज किया केस…..

पीड़ित की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों पर धारा 420 (धोखाधड़ी), 467 (फर्जी दस्तावेज), 468 (कूटरचना) सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। हालांकि अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

—विशेष बात:-

गुरुचरण सिंह होरा वही कारोबारी हैं जो रायपुर,दुर्ग, भिलाई ,रायगढ़ सहित पूरे प्रदेश में केबल नेटवर्क कारोबार में विवादों और रसूख के चलते चर्चाओं में रहे हैं। अब जमीन घोटाले में उनका नाम आने के बाद एक बार फिर उनकी कार्यप्रणाली और प्रभाव पर सवाल उठने लगे हैं।

LATIF MOHAMMAD

LATIF MOHAMMAD /PRADESH EXPRESS 24

Related Posts

धान खरीदी की तारीख में बढ़ोत्तरी, मनरेगा-एक्ट के नाम में बदलाव के खिलाफ प्रदेशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन,नेशनल हाइवे में चक्काजाम…..

Spread the love

Spread the love देवभोग:- महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ संग्राम और धान खरीदी की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन और चक्काजाम…

जिले में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस,खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी…

Spread the love

Spread the love स्कूली बच्चों ने कला संस्कृति और देश भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम की दी प्रस्तुति,विभागों ने प्रस्तुत किए आकर्षक झांकी,अधिकारी-कर्मचारियों को किया गया सम्मानित…. गरियाबंद:- जिले में राष्ट्रीय पर्व…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *