SDM की गाड़ी की टक्कर से गर्भवती महिला की मौत, ग्रामीणों ने वाहन थाने में किया सुपुर्द….

Spread the love

                             

बिलासपुर:- राखी के दिन 9 अगस्त को बिलासपुर के कोनी थना क्षेत्र अंतर्गत तुर्काडीह में हुए सड़क हादसे में गर्भवती महिला की मौत हो गई। घटना में उसका पति और दो बच्चे घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब SDM के सरकारी वाहन ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के वक्त बाइक पर पति-पत्नी और उनके दो बच्चे सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति और बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने वाहन की तलाश की और उसे ढूंढकर थाने में सुपुर्द कर दिया। अब परिजन आरोपी वाहन चालक के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी वाहन लापरवाहीपूर्वक चलाया जा रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और FIR दर्ज करने पर विचार कर रही है।

LATIF MOHAMMAD

LATIF MOHAMMAD /PRADESH EXPRESS 24

Related Posts

धान खरीदी की तारीख में बढ़ोत्तरी, मनरेगा-एक्ट के नाम में बदलाव के खिलाफ प्रदेशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन,नेशनल हाइवे में चक्काजाम…..

Spread the love

Spread the love देवभोग:- महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ संग्राम और धान खरीदी की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन और चक्काजाम…

जिले में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस,खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी…

Spread the love

Spread the love स्कूली बच्चों ने कला संस्कृति और देश भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम की दी प्रस्तुति,विभागों ने प्रस्तुत किए आकर्षक झांकी,अधिकारी-कर्मचारियों को किया गया सम्मानित…. गरियाबंद:- जिले में राष्ट्रीय पर्व…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *