देवभोग:- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के दिशा-निर्देश एवं प्रदेश कांग्रेस छग. के मार्गदर्शन में पुरे प्रदेश में पार्टी की मजबूती के लिए नए सिरे से मंडल एवं सेक्टर स्तर पर पदाधिकारी नियुक्त किया जाना है,जिसके लिए हर जिले एवं ब्लॉक स्तर पर प्रभारी नियुक्त किया गया है,जिनके द्वारा ब्लॉक स्तर में जाकर मंडल एवं सेक्टर में नए सिरे से पदाधिकारी नियुक्त कर प्रदेश इकाई तक सूची भेजा जाना हैं, इस कड़ी में मंगलवार को ब्लॉक कांग्रेस देवभोग प्रभारी मनोज साक्षी एवं ब्लॉक कार्यक्रणीय के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ ग्राम झिरीपानी एवं झाखरपारा जामगांव,देवभोग नगर में मंडल एवं सेक्टर हेतु कार्यकारणी सदस्यों का चयन किया गया ब्लॉक प्रभारी मनोज कुमार साक्षी के उपस्थिति में कांग्रेस के समस्त ब्लॉक पदाधारियों के पदनाम का नियुक्ति कर कांग्रेस पार्टी को मजबूती देने हेतु कार्यकारणी बैठक पूर्ण की गई,उक्त कार्यक्रम में प्रभारी मनोज कुमार साक्षी,कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र मांझी, महामंत्री अरुण सोनवानी,कुंजल राम यादव, प्रेमलाल नागेश,लीलांबर यादव,टिकेंद्र बीसी,गुलाब सिंह यादव, तुलाराम यादव, सनांदो ध्रुवा,वीरबाहु चंद्राकर, सिद्धार्थ निधि,रमाशंकर, अनामो बघेल,धर्मिका नेताम, जगमोहन बीसी, विजय मांझी, लच्छाराम, गणपति, लवणेश्वर मांझी,चितरंजन मांझी,अशोक नेताम, अमरचंद,विष्णु कश्यप समेत कई कांग्रेसी कार्यकर्त्ता और पदाधिकारी शामिल हुए!


