
सूरजपुर (राजेश सारथी की रिपोर्ट):-सूरजपुर जिले के प्रेमनगर के ग्राम महेशपुर हाई स्कूल में जनजातीय गौरव दिवस धरती आबा शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें पेंशन,राशनकार्ड, स्मार्टकार्ड, आधार अपडेट, कृषि विभाग, राजस्व पटवारी, चिकित्सा विभाग,समेत अन्य विभाग के कर्मचारीगण एवं भारी संख्या में ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे! धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड हजारीबाग से धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान शुभारंभ किया है इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आदिवासी बाहुल्य गांवों का विकास करना है गौरतलब है कि बिरसा मुंडा जिन्हें धरती आवा के नाम से जाना जाता है आदिवासी का समस्याओं का समाधान हो सके!

