
सूरजपुर(राजेश सारथी):- पतरापाली में हों रहें सड़क निर्माण में मनमानी एवं सड़क निर्माण में हो रहे शासन द्वारा जारी आदेश की अवहेलना को लेकर नितेश दुबे के द्वारा मंगलवार को लिखित में सरगुजा संभाग आयुक्त नरेंद्र कुमार दुग्गा को शिकायत किया गया था,जिस पर संभाग आयुक्त के कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए कलेक्टर सूरजपुर को एक सप्ताह के अंदर जाँच कर सड़क निर्माण में चल रहे अनियमितता तथा अनुविभागीय अधिकारी पीडब्लूयुडी द्वारा ग्रामीणों से की जा रहे विवाद की जाँच रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा, संभाग आयुक्त के द्वारा यह भी कहा गया की यदि प्राप्त शिकायत जाँच उपरांत सत्य पाया जाता है तो नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जाए !

