
सूरजपुर(राजेश सारथी की रिपोर्ट) :-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन और पार्दर्शिता के दावों को सूरजपुर जिले के कृषि विभाग पलीता लगा रहें है,जिले में किसानो को हाइब्रिड धान के नाम पर घटिया बीज थमाया जा रहा है और यही ठगी पान ठेलो व चाय दुकानों तक बेधड़क फैल चुकी है, किसान अपनी साल भर की मेहनत बाजारू लालच में गंवा रहे हैं और विभाग तमाशबीन बना बैठा है l मानसून कि शुरूआती बारिश के साथ किसान खेती किसानी कार्य में जुड़ गए हैं, बेहतर उत्पादन की आस में वे हाइब्रिड बीजों की ओर शुरू कर रहे हैं लेकिन उन्हें नकली और लोकल किस्म की बीच ऊंचे दामों में थमाए जा रहें है,वो भी बिना बिल बिना गारंटी दुकानदार हाथ से लिखी पर्ची थमा देते हैं और फसल खराब होने पर पल्ला झाड़ लेते हैं, पड़ताल में खुलासा हुआ कि बीजों के नाम पर मोटा कमीशन खेल चल रहा है l हाइब्रिड थैलों में घटिया बीज भरकर बेच जा रहा है कई दुकानदारों ने माना की कंपनीयों के सुपरवाइजर से डील होती है विभाग भी आंख मूंदे बैठा है जिले के रामानुज नगर ल,प्रेमनगर सहित कई क्षेत्रों में बिना लायसेंस के बीज बेच रही है l किसानों का आरोप है कि विभाग की लापरवाही और भ्रष्टाचार की वजह से गोरखधंधा साल दर साल बढ़ते जा रहा है, बिना बिल के किसान ठगें जाते हैं और शिकायत का हक भी खो बैठते हैं अब सवाल यह है कि क्या कृषि विभाग इस लूट को रोकने कोई ठोस कदम उठाएगा स्थानीय लोगों की मांग है कि अवैध बिक्री पर तत्काल कार्रवाई हो गुणवत्ता की जांच हो और किसानों को जागरूक किया जाए वरना मुख्यमंत्री का सुशासन नारों तक ही सिमट कर रहा है जाएगा ल
प्रदेश एक्सप्रेस24 वेब पोर्टल को छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में तहसील एवं जिला रिपोर्टरों की आवश्यकता हैं, इच्छुक अनुभवी व्यक्ति दिए गए नंबर पर संपर्क करें!➡️8917582020, 9977273960
