
छुरा पुलिस एवं स्पेशल टीम की संयुक्त कार्यवाही
गरियाबंद :-जिले के छुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाइक चोर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया हैं, पूरा मामला छुरा थाना क्षेत्र है, जहां 20 अप्रैल के दरमियानी रात को प्रार्थी टोमल लाल साहू पिता स्व. डीहूराम साहू निवासी पण्डरीपानीडीह थाना छुरा जिला गरियाबंद जो अपने हीरो स्पलेण्डर मोटर सायकल क्रमांक सीजी-23 एन 0665 को घर पर रखे थे, जिसकी कीमत 70 हजार रुपए को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है! प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 49/2025 धारा 303 (2) बीएनएस कायम कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।वही दूसरे मामले में 17 मई को प्रार्थी घनश्याम साहू निवासी पीपरहट्टा जो अपने बाइक प्लेटिना क्रमाक सीजी 23 एच 4764 से साप्ताहिक बाजार छुरा आए थे,किसी अज्ञात चोर द्वारा मो.सा. प्लेटिना क्रमाक 23 एच 4764 कीमत हजार रूपए को चोरी कर ले गया था। जिसकी शिकायत छुरा थाने में की गई थी,इस पुरे घटनाक्रम की जानकारी जिले के पुलिस अधीक्षक,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी को देकर छुरा पुलिस चोरी हुए बाइक के पतासाजी एवं तलाशी में लग गई! चोरी गई मोटर सायकल एवं आरोपी की पतासाजी के दौरान वारंटी आरोपी थनवार बंजारे साकिन आवासपारा छुरा के घर तलाशी के दौरान अप.क्र. 49/2025, 67/2025 के संबंधित मोटर सायकल मिलने से थनवार बंजारे से पुछताछ कर मेमोरण्डम लिया गया, जिस पर थनवार बंजारे ने अपने साथ गजेन्द्र नेताम, टीकम आडिल, डिगेश बंजारे के साथ मिलकर छुरा, पाण्डुका,फिंगेश्वर, उड़ीसा के लखना थाना क्षेत्र से उपरोक्त मोटर सायकल को चोरी कर लाना बताये, जिस पर छुरा पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू की तथा रिपोर्ट के आरोपियों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ किया गया। जिन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया!आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 09 मोटर सायकल जप्त किया, जिसकी किमत 6 लाख रूपए आँकी गई हैं, सभी आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना छुरा तथा स्पेशल टीम गरियाबंद की सराहनीय भूमिका रही।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
01. टीकम आडिल पिता गीताराम आडिल उम्र 25 वर्ष साकिन गादीकोट
02.. कृष्णा शर्मा पिता स्व. रोशन शर्मा उम्र 21 वर्ष साकिन संजय नगर छुरा
03. थनवार बंजारे पिता चैतराम बंजारे उम्र 28 वर्ष साकिन आवासपारा छुरा,
04. गजेन्द्र नेताम पिता देवसिंग नेताम उम्र 22 वर्ष साकिन गादीकोट थाना छुरा
05. डिगेश बंजारे उम्र 32 वर्ष साकिन चरौदा थाना फिंगेश्वर जिला गरियाबंद

