लोहा कारोबार की आड़ में GST चोरी का घोटाला,रेड में 26 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार….

Spread the love

रायपुर:-छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़े टैक्स चोरी मामले का खुलासा हुआ है। लोहे के स्क्रैप कारोबारी अमन अग्रवाल (32) को स्टेट GST विभाग ने बुधवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर फर्जी फर्मों के जरिए करोड़ों की खरीद-बिक्री दिखाकर इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) की हेराफेरी का आरोप है। इससे राज्य सरकार को करीब 26 करोड़ रुपए के राजस्व का नुकसान हुआ है।

GST अधिकारियों की बड़ी कार्रवाई

GST विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर नरेंद्र वर्मा ने बताया कि यह कार्रवाई GST एक्ट की धारा 69 और 132 (B) के तहत की गई है। कारोबारी ने वित्त वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 के दौरान फर्जी लेन-देन दिखाया। जांच में पता चला कि उसने करीब 262 करोड रुपए की खरीदी-बिक्री फर्जी फर्मों से दर्शाई थी।

फर्जी फर्मों से किया कारोबार, ITC का दुरुपयोग..

अमन अग्रवाल ने अगस्त्य इंटरप्राइजेज और अग्रवाल इंटरप्राइजेज नाम की अपनी दो फर्मों के जरिए 10 फर्जी कंपनियों से माल की खरीद और बिक्री दिखाई। उसने फर्जी इनवॉइस और लेनदेन के जरिए 26 करोड़ रुपए का इनपुट टैक्स क्रेडिट लिया, जबकि ये फर्में केवल कागज़ों पर ही मौजूद थीं।

सरकार को 26 करोड़ का नुकसान…

इन जाली लेन-देन की वजह से राज्य सरकार को सीधे तौर पर 26 करोड़ रुपए के टैक्स का नुकसान हुआ! विभाग की कार्रवाई के अनुसार, आरोपी ने जिन फर्मों को बिक्री दिखाई थी, वे भी फर्जी निकलीं। यानी पूरा नेटवर्क बोगस लेन-देन और ITC क्लेम के इर्द-गिर्द बुना गया था।

  कोर्ट में पेशी आज

GST विभाग ने अमन अग्रवाल को बुधवार को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया शुरु कर दी है। आगे की जांच के लिए जमानत, रिमांड और अन्य कानूनी पहलुओं पर अदालत में सुनवाई की जाएगी।

लोहा कारोबार की आड़ में कर रहा था टैक्स घोटाला

अमन अग्रवाल रायपुर में आयरन स्क्रैप और लोहे के अन्य उत्पादों का कारोबार करता है। जांच एजेंसियों के मुताबिक वह काफी समय से टैक्स चोरी के इस नेटवर्क को ऑपरेट कर रहा था। यह पहली बार नहीं है जब छत्तीसगढ़ में इस तरह की फर्जी इनवॉइसिंग और बोगस फर्मों के जरिए टैक्स चोरी का मामला सामने आया हो।

LATIF MOHAMMAD

LATIF MOHAMMAD /PRADESH EXPRESS 24

Related Posts

धान खरीदी की तारीख में बढ़ोत्तरी, मनरेगा-एक्ट के नाम में बदलाव के खिलाफ प्रदेशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन,नेशनल हाइवे में चक्काजाम…..

Spread the love

Spread the love देवभोग:- महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ संग्राम और धान खरीदी की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन और चक्काजाम…

जिले में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस,खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी…

Spread the love

Spread the love स्कूली बच्चों ने कला संस्कृति और देश भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम की दी प्रस्तुति,विभागों ने प्रस्तुत किए आकर्षक झांकी,अधिकारी-कर्मचारियों को किया गया सम्मानित…. गरियाबंद:- जिले में राष्ट्रीय पर्व…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *