शहीद ASP आकाश राव गिरपुंजे को नम आंखो से दी अंतिम विदाई, मुख्यमंत्री और गृहमंत्री ने दिया अर्थी को कंधा,गार्ड ऑफ ऑनर के साथ सम्मान में झुके सिर…..

Spread the love

रायपुर:– सुकमा नक्सली आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आकर शहीद हुए एएसपी आकाश राव गिरिपुंजे को रायपुर के माना पुलिस बटालियन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। शहीद एएसपी के पार्थिव शरीर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,डिप्टी सीएम विजय शर्मा, अरूण साव ने कांधा दिया। अंतिम संस्कार से पूर्व शहीद एएसपी की पत्नी ने उन्हें रोते हुए सैल्यूट कर अंतिम विदाई दी, वहीं उनके पिता बिलखते रहे। इस दृश्य को जिसने भी देखा उनकी आंखे नम हो गयी।रायपुर के महादेवघाट मुक्तिधाम में बेटे ने मुखाग्नि दी।गौरतलब है कि नक्सल प्रभावित सुकमा जिला में नक्सलियों ने पुलिस को निशाना बनाने के लिए आईईडी प्लांट कर रखा था। सोमवार को पुलिस पार्टी के साथ पैदल गश्त पर एएसपी आकाश राव गिरिपुंजे निकले हुए थे। तभी आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आकर आकाश राव शहीद हो गये। वहीं थाना प्रभारी सोनल ग्वाला सहित अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस घटना की जानकारी के बाद से ही पुलिस महकमा में मातम पसरा था। शहीद एएसपी आकाश राव रायपुर के ही रहने वाले थे। रायपुर के कुशालपुर इलाके में उनका पूरा परिवार रहता है।उनके माता-पिता पत्नी और दो छोटे बच्चे यहीं रहते थे। बुधवार को शहीद एएसपी आकाश की 6 साल की बेटी नव्या का जन्मदिन है। पूरा परिवार इस जन्मदिन को सेलिब्रेट करने की तैयारी में लगा हुआ था। आकाश भी सुकमा से बेटी के जन्मदिन में आने वाले थे, लेकिन बेटी के जन्मदिन की खुशियों से पहले ही शहादत की खबर से पूरे परिवार में मातम पसर गया। मंगलवार को शहीद एएसपी आकाश राव का अंतिम संस्कार महादेव घाट में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया।

LATIF MOHAMMAD

LATIF MOHAMMAD /PRADESH EXPRESS 24

Related Posts

धान खरीदी की तारीख में बढ़ोत्तरी, मनरेगा-एक्ट के नाम में बदलाव के खिलाफ प्रदेशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन,नेशनल हाइवे में चक्काजाम…..

Spread the love

Spread the love देवभोग:- महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ संग्राम और धान खरीदी की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन और चक्काजाम…

जिले में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस,खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी…

Spread the love

Spread the love स्कूली बच्चों ने कला संस्कृति और देश भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम की दी प्रस्तुति,विभागों ने प्रस्तुत किए आकर्षक झांकी,अधिकारी-कर्मचारियों को किया गया सम्मानित…. गरियाबंद:- जिले में राष्ट्रीय पर्व…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *