
बलरामपुर:- छत्तीसगढ़ के बलरामपुर रामानुजगंज ग्राम देवीगंज के रामनरेश सिंह के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पत्नी सूरजमणि सिंह ने एक साथ तीन बच्चे को जन्म दिया हैं। जिसमें दो लड़की और एक लड़का है। तीनों पूर्णत: स्वस्थ हैं। पहले से सूरजमणि का छह साल का लड़का है। तीनों नवजात अंबिकापुर के एक निजी चिकित्सालय में हुए,जहां से सुरक्षित प्रसव के बाद छुट्टी दे दी गई है। तीसरे बच्चे की जन्म पर न केवल परिजन बल्कि डॉक्टर भी हैरान हैं।
सोनोग्राफी में दिखे थे केवल दो बच्चे..
प्राप्त जानकारी के अनुसार आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सूरजमणि सिंह का जब सोनोग्राफी किया गया था तो यह कंफर्म था की गर्भ में दो बच्चे हैं। लेकिन तीसरे की बच्चे की जानकारी पहले से किसी को नहीं थी।
तीन बच्चों के पैदा होने पर डॉक्टर भी हैरान..
प्रसव पीड़ा के बाद महिला को अंबिकापुर के निजी चिकित्सालय ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने तीनों नवजातों की सुरक्षित डिलीवरी कराई। तीसरे बच्चे की जन्म पर न केवल परिजन बल्कि डॉक्टर भी हैरान हैं। लड़के का वजन एक किलो 850 ग्राम, लड़की का क्रमशः वजन 1 किलो 450 ग्राम एवं 1 किलो 420 ग्राम है। जच्चा-बच्चा चारों पूर्णत: स्वस्थ हैं।
