पुलिस ने 02 गुंडा बदमाश को किया जिला बदर,03 निगरानी सुदा बदमाश की सूची में….

Spread the love

गरियाबंद:- जिले के फिंगेश्वर पुलिस के द्वारा असामाजिक तत्वो के विरूध्द लगातार कार्यवाही की जा रही हैं,इसी कड़ी आज 02 गुण्डा बदमाश को किया गया जिला बदर की कार्यवाही की गई एवं 03 अपराधियो के विरूध्द गुण्डा बदमाश एवं निगरानी बदमाश की सुची में लाया गया है,बता दे कि पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन में जिला पुलिस गरियाबंद के द्वारा असमाजिक तत्वो के विरूद्ध अपराधो की रोकथाम करने एवं अपराधिक व्यक्तियो की गतिविधियो पर अंकुश लगाने के लिए थाना फिंगेश्वर के गुण्डा बदमाश तबरेज खान पिता करीम खान उम्र 29 वर्ष निवासी फिंगेश्वर, एवं शत्रुहन चंदेल पिता कांशीराम चंदेल उम्र 37 वर्ष ग्राम बासीन का लगातार अपराधिक गतिविधियो में संलिप्त होना एवं अपराधिक गतिविधियो मे अंकुश न लगने की स्थिति में दोनों गुण्डा बदमाशो का जिला बदर की कार्यवाही पुलिस अधीक्षक रखेचा के निर्देशन पर किया गया है। साथ ही थाना फिंगेश्वर क्षेत्रांतर्गत 03 गुण्डा एवं निगरानी बदमाश मंशाराम निषाद उर्फ मंशाराम भगत पिता विशाल निषाद उम्र 46 वर्ष ग्राम पसौद, परमेश्वर साहू पिता डीहुराम साहू उम्र 33 वर्ष ग्राम फुलझर, एवं जागेश्वर निषाद पिता ओंकार निषाद उम्र 22 वर्ष ग्राम बोरसी के द्वारा लगातार क्षेत्र में अपराधिक गतिविधियो में संलिप्ता एवं अपराध में अंकुश न लगने से तीनो व्यक्तियो के विरूध्द पुलिस अधीक्षक के द्वारा गुण्डा एवं निगरानी बदमाश की सुची में रखा गया है। 

                           

LATIF MOHAMMAD

LATIF MOHAMMAD /PRADESH EXPRESS 24

Related Posts

धान खरीदी की तारीख में बढ़ोत्तरी, मनरेगा-एक्ट के नाम में बदलाव के खिलाफ प्रदेशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन,नेशनल हाइवे में चक्काजाम…..

Spread the love

Spread the love देवभोग:- महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ संग्राम और धान खरीदी की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन और चक्काजाम…

जिले में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस,खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी…

Spread the love

Spread the love स्कूली बच्चों ने कला संस्कृति और देश भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम की दी प्रस्तुति,विभागों ने प्रस्तुत किए आकर्षक झांकी,अधिकारी-कर्मचारियों को किया गया सम्मानित…. गरियाबंद:- जिले में राष्ट्रीय पर्व…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *