प्रशासन की उदासीनता से छत्तीसगढ़ में 211 करोड़ का धान खतरे में,उपार्जन केंद्रों में उठाव अधूरा…

Spread the love

रायपुर:- छत्तीसगढ़ में बारिश की शुरुआत हो चुकी है। इसके साथ ही उपार्जन केंद्रों में खुले में पड़े धान पर संकट मड़राने लगा है। लगभग 92,303 मीट्रिक टन धान खुले में पड़ा है। इसका मूल्य लगभग 211 करोड़ रुपये है। बारिश की तीव्रता बढ़ने के साथ इस धान के भीगकर खराब होने का खतरा मंडरा रहा है। इस नुकसान की जिम्मेदारी उन सहकारी समितियों पर आएगी, जिन्होंने धान की खरीदी की थी। गर्मी के कारण पहले ही कई समितियों में धान की कमी दर्ज की गई है, और अब बारिश इस समस्या को और गंभीर बना सकती है।

  बारिश से धान बर्बाद होने का खतरा

धान की खरीदी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 149 लाख मीट्रिक टन हुई थी। इसमें से अधिकांश धान मार्कफेड या मिलरों के गोदामों में पहुंचा दिया गया, लेकिन 27 मई तक के आंकड़ों के मुताबिक, 92,303.38 मीट्रिक टन धान अभी भी उपार्जन केंद्रों में पड़ा है। कुछ धान गर्मी या पहले हुई बारिश में खराब हो चुका हो सकता है, लेकिन बचा हुआ धान अब बारिश के कारण पूरी तरह बर्बाद होने के कगार पर है।

सहकारी समितियों पर जिम्मेदारी का बोझ

राज्य की नीति के अनुसार, धान की बफर स्टॉक सीमा समाप्त होने के 72 घंटों के भीतर इसका उठाव अनिवार्य है। हालांकि, कई समितियों में बफर सीमा से कई गुना अधिक धान जमा होने के बावजूद उठाव नहीं हो सका। गर्मी के कारण धान में सूखत से वजन कम हुआ, जिसका खामियाजा समिति प्रबंधकों को भुगतना पड़ रहा है। प्रबंधकों को प्रति क्विंटल 2300 रुपये के हिसाब से नुकसान की भरपाई या राशि जमा करने का दबाव है। ऐसा न करने पर उनके खिलाफ एफआईआर की चेतावनी दी गई है। कई समिति संचालक इस मामले को लेकर हाईकोर्ट पहुंच चुके हैं।

इन पांच जिलों में धान का उठाव हुआ पूरा 

राज्य के 33 में से सिर्फ पांच जिले जांजगीर-चांपा, धमतरी, कोरिया, सरगुजा और सूरजपुर ऐसे हैं, जहां खरीदे गए धान का पूरा उठाव हो चुका है। बाकी जिलों में अलग-अलग मात्रा में धान अब भी पड़ा है। सूखत के कारण धान की कमी वाले प्रबंधकों को 2300 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से नोटिस जारी किए गए हैं। अगर बारिश से बचा हुआ 211 करोड़ रुपये का धान खराब होता है, तो इसका जिम्मा भी समितियों पर ही आएगा। इस स्थिति में न केवल धान की बर्बादी का खतरा बढ़ाया है, बल्कि सहकारी समितियों और उनके प्रबंधकों पर आर्थिक और कानूनी दबाव भी डाल दिया है। तत्काल उठाव न होने पर यह संकट और गहरा सकता है।

LATIF MOHAMMAD

LATIF MOHAMMAD /PRADESH EXPRESS 24

Related Posts

धान खरीदी की तारीख में बढ़ोत्तरी, मनरेगा-एक्ट के नाम में बदलाव के खिलाफ प्रदेशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन,नेशनल हाइवे में चक्काजाम…..

Spread the love

Spread the love देवभोग:- महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ संग्राम और धान खरीदी की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन और चक्काजाम…

जिले में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस,खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी…

Spread the love

Spread the love स्कूली बच्चों ने कला संस्कृति और देश भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम की दी प्रस्तुति,विभागों ने प्रस्तुत किए आकर्षक झांकी,अधिकारी-कर्मचारियों को किया गया सम्मानित…. गरियाबंद:- जिले में राष्ट्रीय पर्व…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *