हफ्ते भर से लापता हुए युवक की ओडिशा के जंगल में मिली अधजली लाश, हत्या के बाद बाइक के साथ जलाकर फेंकने की आशंका…

Spread the love

 

देवभोग:- गरियाबंद जिले के देवभोग थाना क्षेत्र अंतर्गत लापता हुए युवक का शव अधजले हालत में आज ओडिशा के जंगल में मिला है,शव नुआपड़ा जिले के सीनापाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरला जंगल में मिला है, युवक के शरीर का ऊपरी हिस्सा बुरी तरह जल चुका है। साथ ही शव के पास से बरामद उसकी बाइक भी जलकर खाक हो चुकी है,स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची ने मर्ग कायम कर युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है, इस मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान विशाल उर्फ लगनिया सोनवानी (35 वर्ष) के रूप में हुई है, वह मूल रूप से गरियाबंद जिले के देवभोग के उरमाल गांव का निवासी था, जो अपने ससुराल ग्राम मूंगिया में रह रहा था,बीते 7 दिनों से युवक लापता था।परिजनों ने बताया कि युवक अपने घर में किसी को बिना कुछ बताए अचानक निकला था, इसके बाद से वो न तो लौटा,और न ही उसकी कोई खबर नहीं मिली,परिजनों ने 16 मई को युवक की गुमशूदगी की शिकायत देवभोग थाने में दर्ज कराई थी।फिलहाल इस मामले में पुलिस हत्या कर शव को बाइक समेत जलाकर फेंकने की आशंका जता रही है और आगे की जांच में जुटी हुई है।

 

LATIF MOHAMMAD

LATIF MOHAMMAD /PRADESH EXPRESS 24

Related Posts

धान खरीदी की तारीख में बढ़ोत्तरी, मनरेगा-एक्ट के नाम में बदलाव के खिलाफ प्रदेशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन,नेशनल हाइवे में चक्काजाम…..

Spread the love

Spread the love देवभोग:- महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ संग्राम और धान खरीदी की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन और चक्काजाम…

जिले में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस,खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी…

Spread the love

Spread the love स्कूली बच्चों ने कला संस्कृति और देश भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम की दी प्रस्तुति,विभागों ने प्रस्तुत किए आकर्षक झांकी,अधिकारी-कर्मचारियों को किया गया सम्मानित…. गरियाबंद:- जिले में राष्ट्रीय पर्व…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *