वसीम खेमानी बने चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष, विभिन्न व्यापारिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई और शुभकामनाएं….

Spread the love

गरियाबंद चेंबर ऑफ कॉमर्स की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा गुरुवार को की गई, जिसमें रायपुर के युवा व्यापारी वसीम खेमानी को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी नियुक्ति पर व्यापारिक जगत में खुशी की लहर है। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने वसीम खेमानी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि चेंबर में युवा नेतृत्व से संगठन को मजबूती मिलेगी और व्यापारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा। वहीं, अपनी नियुक्ति पर वसीम खेमानी ने चेंबर के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थोरानी सहित सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि जो विश्वास उन पर जताया गया है, उस पर वे खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि वे सभी व्यापारियों के हित में कार्य करेंगे और संवाद के माध्यम से समस्याओं का समाधान निकालेंगे। इस अवसर पर लघु वनोपज ब्रोकर संघ, डूमरतराई व्यापारी एसोसिएशन, राइस मिल एसोसिएशन, कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन, उद्योग जगत, दलाल संघ सहित विभिन्न व्यापारिक संगठनों और राजनीतिक प्रतिनिधियों ने भी वसीम खेमानी को बधाई दी।

LATIF MOHAMMAD

LATIF MOHAMMAD /PRADESH EXPRESS 24

Related Posts

धान खरीदी की तारीख में बढ़ोत्तरी, मनरेगा-एक्ट के नाम में बदलाव के खिलाफ प्रदेशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन,नेशनल हाइवे में चक्काजाम…..

Spread the love

Spread the love देवभोग:- महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ संग्राम और धान खरीदी की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन और चक्काजाम…

जिले में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस,खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी…

Spread the love

Spread the love स्कूली बच्चों ने कला संस्कृति और देश भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम की दी प्रस्तुति,विभागों ने प्रस्तुत किए आकर्षक झांकी,अधिकारी-कर्मचारियों को किया गया सम्मानित…. गरियाबंद:- जिले में राष्ट्रीय पर्व…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *