छुरा वनपरीक्षेत्र में मृत तेंदुआ के अवशेष बरामद मामले में तीन आरोपियों को 14 दिनों के रिमांड पर भेजा गया जेल….

Spread the love

छुरा :- छुरा वनपरीक्षेत्र के ग्राम पंडरीपानी जंगल में एक माह पूर्व वन्यजीव तेंदुआ के संदिग्ध मौत हुआ था, मौके से तेंदुआ के अवशेष गायब मिले थे,जिसके बाद वन विभाग लगातार तेंदुआ कि मौत के बाद शव के गायब अवशेष के साथ आरोपियों का पतासजी करने मे जुटा हुआ था,विभाग को मुखबिर के सुचना पर उक्त प्रकरण में तीन लोगों को अवशेष के साथ गिरफ्तार कर 14 दिनों के रिमांड पर जेल भेजा गया हैं, बता दे कि एक माह पूर्व हुए छुरा वनपरिक्षेत्र के भरुवामुड़ा के ग्राम पंडरीपानी के कक्ष क्रमांक 298 में पहाड़ के पास जंगल में तेंदुपत्ता तोड़ रहे ग्रामीणों ने दो तेंदुआ को मृत अवस्था में देख डर कर वापस गांव आ गए थे,बात गांव के लोगों को पता चला तब गांव के युवकों ने दो दिन बाद मृत तेंदुए का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया,ग्रुप के माध्यम से वीडियो मिडिया तक पहुंची तब तीसरे दिन ज़ब मिडिया ने खुद घटना स्थल पहुंच कर देखा तो मृत तेंदुआ के कुछ अवशेष ही पड़े मिले,जिसकी जानकारी वनविभाग के अधिकारियो को दी गई,जानकारी के बाद वन विभाग हरकत में आया और आनन फानन में घटना स्थल पहुंचे साथ ही गरियाबंद वनमंडल के वनमंडलाधिकारी, उपवनमंडलाधिकारी डॉक्टरो के टीम के साथ घटना स्थल पहुंच कर घटना कि सभी एंगल से जांच शुरू कर दिया, एवं वन अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया, वन परिक्षेत्र अधिकारी व समस्त स्टाफ द्वारा लगातार मामले में पतासाजी करने में जुटे हुए थे,तभी मुखबिर के सुचना पर विभाग ने 3 लोगों को पकड़ने में वन विभाग को सफलता मिली, आरोपियों के कब्जे से तेंदुआ का अवशेष भी बरामद कर लिया गया हैं, तीनों आरोपी पंडरीपानी के आसपास के ही निवासी हैं,जो उक्त अपराध में संलिप्त पाए गए, पकड़े गये आरोपियों में अशोक पिता चरण सिंग,उम्र 48 वर्ष, ग्राम-सेहरापानी, थाना व. तह. – छुरा, जिला गरियाबंद (छग.) बीरबल यादव पिता दयाराम,उम्र 28 वर्ष, ग्राम सेहरापानी,थाना व. तह. छुरा, जिला गरियाबंद (छग.) अशोक कमार पिता हीरु कमार,उम्र 45 वर्ष, ग्राम पण्डरीपानी (कमार) थाना तह.-छुरा,जिला गरियाबंद (छग.)उक्त तीनों आरोपी के कब्जे से वन्यप्राणी का नाखून 03 नग, दांत 01 नग, बाल 03 नग को बेचने के प्रयास से निकले हुए थे, जिन्हें ग्राम कोचबाय के चौराहा पर धर दबोचा गया इसी कड़ी में अशोक कमार पिता हीरु कमार,जाति कमार,उम्र 45 वर्ष, के निवास में बुधवार को छापामार कार्यवाही दौरान विभिन्न प्रजाति के वन्यप्राणी के अवशेष जैसे(पैर, मांस का टूकड़ा, पंख,बाल)आदि जप्त किया गया। प्रकरण की विवेचना प्रगतिरत है एवं तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर 14 दिन के न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। इस कार्यवाही में धीरेन्द्र साहू वन परिक्षेत्र अधिकारी छुरा एवं नदीम बरिहा वन परिक्षेत्र अधिकारी गरियाबंद एवं अधीनस्थ स्टॉफ लोकेश्वर सिंह चौहान (उप वनक्षेत्रपाल), वनपाल कमल नेताम, कृष्ण कुमार साहू, शिवलाल यादव,वन रक्षक छमेश्वर साहू, देवराम साहू, यादराम सिन्हा, पूरुषोत्तम ध्रुवा, श्रीमती तुलसी ध्रुव,रामध्वज मौर्य, वन परिक्षेत्र परसुली, पाण्डुका, गरियाबंद के स्टाफ एवं वन परिक्षेत्र छुरा में कार्यरत दै.वे.भो. की सराहनीय भूमिका रही।               

LATIF MOHAMMAD

LATIF MOHAMMAD /PRADESH EXPRESS 24

Related Posts

धान खरीदी की तारीख में बढ़ोत्तरी, मनरेगा-एक्ट के नाम में बदलाव के खिलाफ प्रदेशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन,नेशनल हाइवे में चक्काजाम…..

Spread the love

Spread the love देवभोग:- महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ संग्राम और धान खरीदी की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन और चक्काजाम…

जिले में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस,खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी…

Spread the love

Spread the love स्कूली बच्चों ने कला संस्कृति और देश भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम की दी प्रस्तुति,विभागों ने प्रस्तुत किए आकर्षक झांकी,अधिकारी-कर्मचारियों को किया गया सम्मानित…. गरियाबंद:- जिले में राष्ट्रीय पर्व…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *