समाधान शिविर में अधिकारियों के सामने फूटा लोगों का गुस्सा, 5 दिन के भीतर शराब दुकान नहीं हटाने पर आंदोलन की चेतावनी,तो इधर निलंबित बीईओ ने दे डाली आत्मदाह की धमकी….

Spread the love

                                 

देवभोग:-देवभोग नगर पंचायत में आयोजित सुशासन समाधान शिविर उस समय हंगामे में बदल गया,जब वर्षों से लंबित शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर नाराज वार्डवासियों ने मंच पर चढ़कर विरोध जताया। सोनामूंदी वार्ड के नागरिकों ने पांच दिन के भीतर मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं दूसरी ओर निलंबित बीईओ ने मंच से आत्महत्या की भी चेतावनी दे डाली।लोगों की इस उदासीनता ने प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर दिया है। वार्डवासियों की प्रमुख मांग सोनामूंदी में संचालित संचालित अंग्रेजी देशी शराब दुकान को हटाने की थी। उनका कहना है कि वे पिछले तीन वर्षों से प्रशासन को इस संबंध में आवेदन दे रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। वार्ड के गंगाराम पाड़े, भवरसिंह,शुभांगिनी मेहर ने कहा कि भट्ठी होने से पीने वालों और खरीदार के चलते बस्ती में इसका दुष्प्रभाव पड़ रहा है। फूटे बोतल, बेन लगे पाउच और प्लास्टिक के चलते खेत-खार भर जा रहा है। शिशु मंदिर स्कूल परिसर, महिला समूह का कार्यशाला भी प्रभावित हैं। उन्होंने बताया कि कारणों को गिना कर सुशासन तिहार में आवेदन दे चुके थे, आज उन्हें समाधान शिविर में मांग पूरी होने की उम्मीद थी। लेकिन मांग पूरी नहीं होते देख बिफरे वार्डवासियों ने मंच पर मौजूद एसडीएम समेत पालिका अध्यक्ष के समक्ष 5 दिन के भीतर कार्रवाई नहीं होने पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी पत्र थमा दिया। वार्डवासियों ने कहा अब आंदोलन ही एक मात्र रास्ता है।

निलंबित बीईओ ने आत्महत्या की दे डाली चेतावनी:-सुशासन तिहार में निलंबित बीईओ प्रदीप शर्मा ने भी आवेदन दिया था। मांग थी कि पिछले कई माह से हाईकोर्ट ने बहाली का आदेश प्रशासन को दिया है, लेकिन प्रशासन इस आदेश का पालन नहीं कर रहा है। वेतन में नियमानुसार कटौती के बजाय अधिक अनुपात में कटौती की जा रही है। प्रशासन पर तरह-तरह के मानसिक दबाव और ब्लैकमेलिंग करने का आरोप लगाया गया था। आज समाधान शिविर में ठोस जवाब नहीं मिलने पर प्रदीप शर्मा ने पहले तो माइक पकड़कर अपनी भड़ास निकाली,एसडीएम तुलसीदास ने माइक छीन लिया,जिसके बाद भरी सभा में प्रदीप शर्मा ने कहा कि यदि 31 मई के भीतर मांगें नहीं मानी गई तो वे आत्महत्या कर लेंगे, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।             

पूरे मामले पर एसडीएम ने क्या कहा:- एसडीएम तुलसीदास मरकाम ने कहा है कि पूर्व बीईओ शर्मा की मांगों का समाधान शासन स्तर पर होना है, प्रतिवेदन बनाकर कलेक्टर को भेजा गया है। शराब दुकान के लिए भी स्थल चयन किया गया है, जिसे जल्द हटा दिया जाएगा।

LATIF MOHAMMAD

LATIF MOHAMMAD /PRADESH EXPRESS 24

Related Posts

धान खरीदी की तारीख में बढ़ोत्तरी, मनरेगा-एक्ट के नाम में बदलाव के खिलाफ प्रदेशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन,नेशनल हाइवे में चक्काजाम…..

Spread the love

Spread the love देवभोग:- महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ संग्राम और धान खरीदी की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन और चक्काजाम…

जिले में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस,खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी…

Spread the love

Spread the love स्कूली बच्चों ने कला संस्कृति और देश भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम की दी प्रस्तुति,विभागों ने प्रस्तुत किए आकर्षक झांकी,अधिकारी-कर्मचारियों को किया गया सम्मानित…. गरियाबंद:- जिले में राष्ट्रीय पर्व…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *