
सरगुजा(राजेश सारथी की रिपोर्ट):– केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि वह किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज अम्बिकापुर में आयोजित, मोर आवास मोर अधिकार, कार्यक्रम में शामिल हुई सरगुजा संभाग के मुख्यालय अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की केन्द्रीय मंत्री चौहान ने कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण और पीएम जनमन के आवास हितग्राहियों को उनके पूर्ण हो चुके आवास की चाबी सौंपी और उन्हें शुभकामनाएं दी केन्द्रीय मंत्री ने आवास का निर्माण प्रारंभ करने वालें हितग्राहियों के आवास का भूमिपूजन कर उन्हें आवास स्वीकृति पत्र भी प्रदान किया। केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के नवनिर्मित 51हजार आवासों में हितग्राहियों को गृह प्रवेश भी करवाया और उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्व सहायता समूह की दिदीयो लखपति दिदीयो को सम्मानित किया तथा अमृत सरोवर पोर्टल का शुभारंभ किया।

