मोहला वन क्षेत्र में जंगली सूअर का हमला,तेंदूपत्ता तोड़ रहे 4 ग्रामीणों को किया घायल….

Spread the love

मोहला/मानपुर:- छत्तीसगढ़ के मोहला जिले के पाउरखेड़ा जंगल में शुक्रवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब तेंदूपत्ता तोड़ने पहुंचे ग्रामीणों पर जंगली सूअर ने हमला कर दिया। घटना सुबह करीब 8 बजे की है। पाउरखेड़ा के जंगल में तेंदूपत्ता संग्रहण के लिए गए ग्रामीणों पर एक जंगली सूअर ने अचानक हमला बोल दिया। हमले में चमर सिंह,पिता मंगल सिंह पाउरखेड़ा निवासी 50 वर्षीय समेत कुल चार लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सभी के पैर,जांघ और हाथों में चोटें आई हैं।घायलों को तत्काल मोहला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया,जहां सभी का इलाज जारी है। राहत की बात यह है कि सभी घायल अब खतरे से बाहर हैं। वहीं वन परिक्षेत्र अधिकारी मोहला मौके पर पहुंचे और घायलों को प्राथमिक सहायता के रूप में एक-एक हजार रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की। वन मंडलाधिकारी दिनेश पटेल ने यह भी आश्वासन दिया कि घायलों के इलाज का पूरा खर्च वन विभाग द्वारा वहन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि तेंदूपत्ता तुड़ाई हो रही है ऐसे में ग्रामीण जंगलों का रुख ले रहे हैं। ऐसे में जरूरी है सावधानियां बरतने की और वनविभाग को जागरूकता कार्यक्रम चलाने की ताकि आम नागरिक पत्ता तुड़ाई करते हुए सावधानियां बरतें। साथ ही तेंदू पत्ता तुड़ाई में बीमा भी शामिल होती है ऐसे में इसका भी लाभ लिया जा सकता है। वन्य क्षेत्र से सटे इलाकों में इस तरह की घटनाएं प्रत्येक वर्ष आती है।प्रशासन और वन विभाग को चाहिए कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं ताकि ग्रामीण बिना डर के अपने दैनिक कार्यों को कर सकें।

LATIF MOHAMMAD

LATIF MOHAMMAD /PRADESH EXPRESS 24

Related Posts

धान खरीदी की तारीख में बढ़ोत्तरी, मनरेगा-एक्ट के नाम में बदलाव के खिलाफ प्रदेशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन,नेशनल हाइवे में चक्काजाम…..

Spread the love

Spread the love देवभोग:- महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ संग्राम और धान खरीदी की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन और चक्काजाम…

जिले में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस,खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी…

Spread the love

Spread the love स्कूली बच्चों ने कला संस्कृति और देश भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम की दी प्रस्तुति,विभागों ने प्रस्तुत किए आकर्षक झांकी,अधिकारी-कर्मचारियों को किया गया सम्मानित…. गरियाबंद:- जिले में राष्ट्रीय पर्व…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *